Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • अभागा ही है जिसने शिवरीनारायण मठ के मानस गंगा में स्नान नहीं किया -रत्नेश प्रपन्नाचार्य*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

अभागा ही है जिसने शिवरीनारायण मठ के मानस गंगा में स्नान नहीं किया -रत्नेश प्रपन्नाचार्य*

Purushottam Manhare November 30, 2024

*जीवन की समस्या तभी मिटेगी जब आप भगवान का भजन करेंगे*

भगवान शिव जी का माता पार्वती से विवाह संपन्न हुआ श्रद्धा और विश्वास का मिलन हुआ जब तक श्रद्धा और विश्वास हमारे हृदय में ना हों तब तक हम अपने अंतःकरण में विराजित परमात्मा को नहीं पहचान सकते। यह बातें अवधपुरी धाम से पधारे हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने शिवरीनारायण मठ में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा में व्यास पीठ की आसंदी से अभिव्यक्त की। उन्होंने कहा कि-बेटी की विदाई की बेला बहुत दुखदाई होती है संसार में ऐसा कौन है ? जिसकी आंखें बेटी को विदा करते हुए छलक नहीं जाती। माता मैना ने भगवान शिव जी से हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि -हे नाथ ‘उमा’ मेरे प्राण के समान है, इसे अपनी दासी बना कर रखना यदि इससे भूलकर कोई अपराध हो भी जाए तो क्षमा कर देना! जीवन में यदि आप सुख का अनुभव करना चाहते हैं या शांति प्राप्त करना चाहते हैं तो बट वृक्ष के नीचे बैठकर देखना यह विश्वास का प्रतीक है और भगवान शिव विश्वास के स्वरूप हैं। *जो विश्वास की छाया में बैठता है वही शांति को प्राप्त करता है*। माता पार्वती ने सुंदर अवसर जानकर शिवजी से संवाद किया और राम कथा सुनाने का आग्रह भी किया। *पत्नियों को चाहिए कि जब पति किसी चिंता में ना हो, शांत हो, उचित अवसर हो तभी उनसे संवाद करें। पति का भी कर्तव्य है जब पत्नी समीप में आए तो उन्हें आसन दें और उनका आदर करें*। वेद में भगवान को निर्गुण भी कहा गया है और सगुण भी समस्या तब उत्पन्न होती है जब कोई इसे निर्गुण या सगुण ही मान लेता है। वास्तव में यह दोनों का समन्वय है। आचार्य जी ने कहा कि *तुलसी भगवान को प्रिय है, सबरीनारायण में ठाकुर जी को सुंदर-सुंदर तुलसी मंजरी की जितनी माला मिलती है उतना कहीं भी नहीं* ! एक बात का ध्यान रखना ‘हरी’ से बढ़कर कोई हितैषी आपका नहीं है‌। *समस्या जीवन की तभी मिटेगी जब आप भगवान के नाम का भजन करेंगे*। गंगा भगवान के चरण से निकली है राम कथा रूपी गंगा उनके आचरण से निकली है। *शिवरीनारायण मठ में श्री रामचरित मानस की गंगा प्रवाहित हो रही है इसमें जिसने डुबकी नहीं लगाया वह अभागा ही है।*

*बढ़ने लगी भीड़ शिवरीनारायण मठ में* श्री शिवरीनारायण मठ में संगीतमय श्री राम कथा के तृतीय दिवस लोगों की काफी भीड़ बढ़ गई जैसे-जैसे कथा आगे बढ़ती जा रही है लोग अपने परिवार सहित यहां भगवान का दर्शन कर कथा श्रवण करके त्रिवेणी संगम में स्नान कर अपना जीवन धन्य बना रहे हैं। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज हमेशा की तरह मंच पर विराजित थे। संत श्री राम गोपाल दास जी महाराज, दिनेश शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश दुबे, बृजेश केसरवानी, निरंजन लाल अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी, पूर्णेन्द्र तिवारी, दिलीप तिवारी,देवा लाल सोनी, कमलेश सिंह, जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष प्रीति देवी सिंह, राजेश अग्रवाल, शशि केडिया, राधेश्याम शर्मा, अवधेश सिंह, प्रमोद सिंह, हर प्रसाद साहू, श्रवण सिंह, देवकुमार पाण्डेय, चिंताराम कश्यप, गोविंद कश्यप, होरी लाल कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण इसमें सम्मिलित हुए।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous दक्षिण पूर्व रेलवे के कोटशिला स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग व अन्य संरक्षा संबंधित कार्य हेतु पावर ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
Next साहू युवक युवती परिचय सम्मेलन एवं निशुल्क चिकित्सा परीक्षण शिविर आयोजन 1को

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.