Blog

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज नगर इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू के नेतृत्व मे व्यापारियों ने जनदर्शन मे कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात कर व्यापार मे आ रही समस्याओं की ओर ध्यानाकर्षण कर अपनी मांगे रखी जिनमें मुख्य रूप से
बलौदाबाजार नगर मे संचालित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों मे हाल फिलहाल मे आगजनी की घटनाएँ हुई हैं जिसमे त्वरित फायर ब्रिगेड की व्यवस्था हो जाने से व्यापारियों को कम नुकसान उठाना पड़ता लेकिन फायर स्टेशन नगर से 8कि.मी. दूर एवं उसके लिए पानी की आपूर्ति 15 कि.मी. दूर से होने के कारण समस्या का सामना करना पड़ा एवं कई गुना सामान की क्षति झेलनी पड़ी।
इसके साथ ही बाजार मे चोरी की घटनाओं मे भी बेतहासा वृद्धि हुई है एवं कार्यवाही नही होने या आरोपियों के पकड़ मे ना आने के कारण उनके हौसले बुलंद हैं।
बाजार एवं मुख्य मार्ग मे अतिक्रमण के कारण तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था उपलब्ध ना होने के कारण लगातार व्यापार प्रभावित हो रहा है।
अतः इन समस्याओं से व्यापारियों को छुटकारा दिलाने के लिए छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार के सदस्यों द्वारा कुछ मांगें महोदय के समक्ष रखी जा रही हैं–
1: फायर स्टेशन बलौदाबाजार नगर क्षेत्र मे स्थापित किया जाए जिससे की आग लगने की स्थिति मे त्वरित पर्याप्त सहायता उपलब्ध हो सके साथ ही नगरपालिका बलौदाबाजार द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तत्काल टैंकर की व्यवस्था की जाए ।
2: नगर मे बढ़ते चोरी की घटनाओं पर रोकथाम के लिए सभी चौक चौराहों व्यस्त मार्गों पर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जांए बाजार मे रात्रि मे लगातार गश्ती वाहन उपलब्ध कराने के साथ ही मवेशी बाजार भैंसा पसरा, पुराना बस स्टैंड, रामसागर तालाब जैसे संवेदनशील इलाकों मे पुलिस चौकी या बल की व्यवस्था की जाए।
3: बाजार मे पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात को दुरूस्त करने के लिए
(1) मवेशी बाजार मे हुए बाउंड्रीवाल को पार्किंग जोन बनाया जाए।
(2) पूर्व मे सब्जी विक्रेताओं के लिए निर्मित 2चबूतरे जिसमे शेड लगा हुआ है मे सब्जी विक्रेताओं का व्यवस्थापन।
(3) मुख्य मार्ग से ठेले शेड आदि को स्थाई रूप से हटाकर कब्जा मुक्त कर मार्ग के किनारे छोटे वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की जाए जिससे की ग्राहकों को पार्किंग की समस्या का सामना ना करना पड़े।
4: छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बलौदाबाजार के लिए बाजार के पास मे ही भूमि एवं भवन उपलब्ध कराया जाए जिससे की संगठन को व्यापारी ग्राहकों एवं शासन प्रशासन के मध्य समन्वय बैठाने मे आसानी हो सके।
अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने कहा की चेंबर द्वारा पूर्व मे भी राजस्व मंत्री एवं विधायक टंकराम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर दीपक सोनी को चेंबर के पूर्व अध्यक्ष जुगल भट्टर एवं सदस्यों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे उक्त समस्याओं से अवगत कराया गया एवं मांग रखी जा चुकी है इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात भी इस संबंध मे ज्ञापन दिया गया और चर्चा की गई लेकिन अभी तक शासन प्रशासन से आश्वासन के अलावा कोई ठोस कदम नही उठाया गया है।
व्यापारियों एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा शासन प्रशासन को हर संभव मदद और सहयोग समय समय पर किया जाता रहा है।
व्यापारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द आपके द्वारा संबंधित विभाग को आदेशित कर समाधान निकाला जाएगा एवं उचित ठोस कदम उठाएंगे। ऐसी उम्मीद है साथ ही थोक व्यापार के लिए जगह उपलब्ध कराने की भी मांग रखी जिससे की बलौदाबाजार के व्यापार को बढ़ाया जा सके।
उक्त अवसर पर चेंबर के महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी उपाध्यक्ष उमेश अग्रवाल पियूष मिश्रा कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल मुख्य सलाहकार अभिषेक तिवारी एवं शिवम सतीश साहू उपस्थित रहे।

 

About Author