एनएमडीसी, बचेली अपने सामाजिक दायित्व व ग्रामीणों के सतत् विकास के लिए प्रतिबद्ध है
एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली एनएमडीसी सीएसआर एवं सिविल विभाग, बचेली द्वारा सीएसआर मद से नवनिर्मित कलामंच व डोमशेड का उद्घाटन ग्राम पंचायत बेनपाल में किया गया।







![]()


इस योजना का उद्देश्य ग्रामीणों के सामाजिक कार्यों तथा क्रियाकलापों को सुचारु रूप से आयोजन करने में सक्षम बनाना है।
इस कार्यक्रम में अतिथिगणों के रूप में जोसी थॉमस, उप-महाप्रबंधक (सीएसआर (मा.सं)), सीताराम डहरिया, उप-महाप्रबंधक (सिविल), के. पी. बंसोड़, उप-महाप्रबंधक (सिविल) तथा अखिलेश दीवान, सहायक महाप्रबंधक (सिविल) की उपस्थिति रही। इनके अतिरिक्त जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत बेनपाल, वार्ड पंच, पटेल, कोटवार व आस-पास के ग्रामवासी भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस योजना का क्रियान्वन बचेली परियोजना प्रमुख श्रीधर कोडाली जी के मार्गदर्शन में किया गया।
