रायपुर । राजधानी की जनहित एवं समाजसेवी संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर द्वारा संस्थापक, मो. सज्जाद खान के नेतृत्व में नियमित रूप से बाटें जा रहे निःशुल्क भोजन वितरण के 338वें दिन में स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर, फुटपाथ में बेसहारों, लाचार व्यक्तियों तथा बुजुर्ग महिलाओं, मासूम बच्चों के पास पहुँच कर निःशुल्क वितरण किया तथा शासकीय अस्पतालों, डीकेएस अस्पताल में छत्तीसगढ़ अंचल तथा दूर दराज अन्य जिला गांव, कस्बों से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया।संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि मानवता के आधार पर संस्था निरंतर रूप से यह कार्य करते आ रही है एवं लंबे समय से अस्पतालों में इलाज के लिए रुके मरीज के परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने की स्थिति में निःशुल्क भोजन सेवा के माध्यम से संस्था द्वारा विगत 11 माह से निरन्तर दोनों वक़्त का गर्म पोष्टिक भोजन उपलब्ध करावाया जा रहा है।आज इस सेवा कार्य में संस्थापक, मोहम्मद सज्ज़ाद खान के मार्गदर्शन में पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।









