Skip to content
April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • एनएमडीसी पॉलिटेक्निक कॉलेज, दंतेवाड़ा में दो दिवसीय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी पॉलिटेक्निक कॉलेज, दंतेवाड़ा में दो दिवसीय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न

Purushottam Manhare November 15, 2022

*खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

एनएमडीसी, पॉलिटेक्निक कॉलेज, दंतेवाड़ा ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के दो दिवसीय जोनल स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता की मेजबानी की। इस प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य खेल परिसर, जावंगा में हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 09 प्रतिष्ठित तकनिकी संस्थानों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।

एनएमडीसी, पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के साथ-साथ इंजीनियरिंग, फार्मेसी, इत्यादि महाविद्यालयों से भी लग-भग 80 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में सहभागिता की। एनएमडीसी, पॉलिटेक्निक, जावंगा द्वारा वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज तथा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत भाषण के साथ किया गया जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्यों का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ी उत्साहित व स्फूर्ति से भरपूर दिखे और इन खिलाड़ियों को छात्र-छात्राएं अपनी-अपनी टीम अनुसार निरंतर प्रोत्साहित करते रहे जिसके परिणामस्वरूप खेल का मैदान उमंग और जोश से भर गया था।

बालक वॉलीबॉल में फाइनल मुकाबला झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय जगदलपुर एवं एनएमडीसी, पॉलीटेक्निक जवांगा के बीच हुआ जिसमें जवांगा ने जीत प्राप्त की। बालिका वॉलीबाल में फाइनल मुकाबला कोंडागांव पॉलीटेक्निक एवं जवांगा पॉलीटेक्निक के बीच हुआ जिसमें कोंडागांव ने बाजी मारी। बालक बैडमिंटन में इंजीनियरिंग कॉलेज ने बाजी मारी जबकि जवांगा पॉलीटेक्निक उपविजेता रहा। बालिका बैडमिंटन में जवांगा पॉलीटेक्निक एकल एवं युगल में विजेता रही। शतरंज के मुकाबले में इंजीनियरिंग कॉलेज ने बाजी मारी वहीं कांकेर पॉलीटेक्निक उपविजेता रहा। सभी प्रतियोगिता में एनएमडीसी, पॉलिटेक्निक, जवांगा का दबदबा रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएमडीसी, बचेली के सीएसआर प्रबंधक ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए जिससे उनकी प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता रहे।

पी. के. मजुमदार, कार्यकारी निदेशक एनएमडीसी, बचेली ने सभी खिलाडियों को बधाई दी तथा यह भी कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एनएमडीसी, बचेली पॉलिटेक्निक शिक्षण संस्थान छात्रों के समग्र विकास हेतु सभी सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु प्रयासरत है तथा इसी उद्देश्य को पूरा करने हेतु इस संस्थान में शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद जैसी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है जिससे छात्रों में अन्य कौशल का विकास हो सके।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur cg

Post navigation

Previous प्रदेश के 26 स्कूल स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित
Next आर्थिक रूप से कमजोर निर्धन व्यक्तियों, जरूरतमंदों एवं मरीजों के परिजनों को संस्था, अवाम ए हिन्द द्वारा सुपोषण अभियान अंतर्गत निरन्तर 958वें दिनों मुहैय्या कराया जा रहा निःशुल्क पौष्टिक भोजन

Related Stories

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*

You may have missed

895073141777173560
  • Uncategorized

895073141777173560

April 26, 2026
कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया

April 25, 2026
60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन

April 25, 2026
Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • Uncategorized

Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol

April 25, 2026

Recent Posts

  • 895073141777173560
  • कैट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द करने के आरबीआई के निर्णय का स्वागत किया
  • 60 लाख के नवीन विकास कार्यों का 6 स्थानों पर भूमिपूजन
  • Sweet Bonanza ile çarpanlarla 🧠 dolu sürprizli bir deneyime hazır ol
  • एनएमडीसी ने बिना सूचना तोड़े निजी जमीन के 5 तालाब, 10 टन मछलियां बही, भू-स्वामी मुआवजे के लिए भटक रहा*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.