Skip to content
June 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी: नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी: नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया*

Purushottam Manhare November 17, 2022

*संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं*

रायपुर, 16 नवंबर 2022/छत्तीसगढ़ से संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत की उपस्थिति में आज संस्कृति विभाग के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया। मंत्री श्री भगत ने अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीराम गिडलानी, उपाध्यक्ष श्री नानक रेलवानी सहित सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया।

संस्कृति मंत्री श्री भगत ने पदभार ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा सहित अनेक विधाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। विभिन्न अकादमी और शोधपीठों संस्कृति परिषद के अंतर्गत लाकर एक छतरी में पिरोकर अलग-अलग विधाओं में विषय-विशेषज्ञों व समाजजनों के जरिए विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है। मंत्री श्री भगत ने कहा कि अकादमी के नवनियुक्त पदाधिकारी नया आयाम देने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज और प्रदेश के संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में अकादमी का महत्वपूर्ण योगदान होगा।

छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राम गिडलानी ने शपथ ग्रहण के बाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में विलुप्त हो रही संस्कृति को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रही है। प्रदेश के संस्कृति और परंपरा को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, पूरी ऊर्जा के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र तिवारी, विधायक एवं वेयर हाऊस कार्पोरेशन के चेयरमेन श्री अरूण वोरा, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेष नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, नगर निगम रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष श्री अमर परवानी सहित बड़ी संख्या में निगम-मंडल के पदाधिकारीगण और समाज के लोग मौजूद थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: NewsRaipur

Post navigation

Previous आम आदमी पार्टी भानुप्रतापपुर उपचुनाव नही लड़ेगी , संगठन विस्तार पर रहेगा फोक
Next छ.ग.सिख संगठन द्वारा विधायक कुलदीप जुनेजा ने किया अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमरेन्द्र को सम्मानित

Related Stories

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*

June 5, 2026
स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 

June 5, 2026
सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन

June 5, 2026

Recent Posts

  • आरबीआई का रेपो रेट यथावत रखने का निर्णय व्यापार, उद्योग एवं अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत – अमर पारवानी*
  • स्व. नरसिंह मंडल  की पुण्यतिथि 07 जून  को 
  • सुशासन तिहार में हितग्राहियों को ना जाने देने के खिलाफ कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन
  • छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • बीआईओएम किरन्दुल में मनाया गया विश्‍व पर्यावरण दिवस

You may have missed

छत्तीसगढ़ सरकार के छल, दुर्व्यवहार एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया घेराव
  • Latest
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.