रायपुर । छ.ग. शासन द्वारा छ.ग. राज्य जीव जंतु कल्याण बोर्ड रायपुर के नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं
सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 21 नवम्बर 2022 दोपहर 12:00 बजे छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम, तेलीबांधा चौक रायपुर में आयोजन किया जा रहा है। जहाँ नवनियुक्त अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला जिला बलौदा बाजार, उपाध्यक्ष आलोक चंद्राकर जिला महासमुंद एवं सदस्यगण मदनमोहन खण्डेलवाल जिला-धमतरी, नारायण खंडेलिया जिला- जांजगीर चांपा, दानेश्वर साहू जिला बेमेतरा, करण देव जिला-सुकमा, संजय जैन जिला- मोहला – मानपुर – अं. चौकी एवं मदन देवांगन जिला-रायपुर का शपथ ग्रहण समारोह मुख्य अतिथि रविन्द्र चौबे मंत्री, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन, संसदीय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, अध्यक्ष महामण्लेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास , अध्यक्ष छ.ग. राज्य गौसेवा आयोग, विशेष अतिथि गिरीश देवांगन अध्यक्ष छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम, एवं रामगोपाल अग्रवाल , अध्यक्ष छ.ग. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के आतिथ्य मे सम्पन्न होने जा रहा है।
