दांतेवाड़ा किरंदुल:-अनुविभागीय दंडाधिकारी बड़े बचेली के द्वारा कोरोना के नए वेरिएंट ओमी क्रोन को रोकने एवं नगर में कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाव हेतु आवश्यक बैठक लिया गया जिसमें की विशेष तौर पर कुछ खास देश जहां पर कोरोना का संक्रमण काफी फैला है वहां से सफर करके आने वाले लोगों को सात दिवस के लिए होम आइसोलेशन करा कर उनके कोरोना का जांच कराया जाना है

साथ ही शहर में मुख्य द्वार पर बैरी गेटिंग करा कर सभी यात्री बसों एवं आवाजाही करने वाले लोगों का वैक्सीनेशन कार्ड जांच कर उन्हें वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया जाना है ताकि वैक्सिंग लगाए हुए व्यक्ति कोरोना से बच पाए और नगर की सुरक्षा के लिए सभी जनप्रतिनिधि से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़े बचेली अरुण कुमार सोम ने अपील की की प्रत्येक वार्ड में शेष बचे हुए लोगों का टीकाकरण कराएं ताकि पूरा नगर कोरोना के संक्रमण से बच पाए और बाहर से आने वालों की जानकारी प्रदान करें इस बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री हूंगा राम गोंदे परियोजना अस्पताल किरंदुल से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम.व्ही लाल एनएमडीसी प्रबंधन से जितेंद्र हरि नारायण तिवारी देवेंद्र नगर पालिका से सहायक राजस्व निरीक्षक गौरी शंकर तिवारी नोडल कोविड-19 किरंदुल एवं डी एस साहू राजस्व उपनिरीक्षक पार्षद शैलेंद्र सिंह दिनेश कुमार प्रसाद अलका पटेल अमृत टंडन पुलिस ठाकुर मौजूद रहे ।







![]()


