रायपुर । राजधानी के शासकीय गर्ल्स डिग्री कालेज में जारी छत्तीसगढ़ में पर्यटन – संभावनाएं और स्वरोजगार विषय पर आधारित वैल्यू एडेड पाठ्यक्रम के जारी तीस घंटे के अलग अलग सेमीनार में आज मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित छालीवुड एक्टर डायरेक्टर तथा वाइल्ड लाइफ फिल्म मेकर, फोटोग्राफर शेखर सोनी ने कोर्स करने वाली समस्त छात्राओं को पर्यटन फोटोग्राफी वह ब्लागर के रुप में कैरियर बनाने के टिप्स बताए साथ ही छत्तीसगढ़ जैसे समृद्धिशाली हरे भरे प्रदेश में इसे प्रमुख स्वरोजगार बनाने का मार्गदर्शन दिया।साथ ही फोटोग्राफी व फिल्म मेकिंग की टेक्निकल जानकारी साझा की। इस शानदार सेमीनार में छात्राओं ने काफी ग्यान हासिल किया। यह कोर्स महाविद्यालय के इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डा शम्पा चौबे के कुशल निर्देशन में हो रहा है। कार्यक्रम में डा शंपा चौबे ,डा सरिता दुबे व
शेखर सोनी की टीम की सदस्य राखी शुक्ला अनमोल शुक्ला भी शामिल हुए।
