दुर्गा महाविद्यालय रायपुर में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित अंतर महाविद्यालय जूडो प्रतियोगिता महिला एवं पुरुष संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि श्री राजीव श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम खेल संचालक एवं पूर्व डीजीपी विशेष अतिथि के रूप में डॉ विपिन चंद्र शर्मा संचालक शारीरिक शिक्षा पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय डॉ रविंद्र मिश्रा सहायक संचालक शारीरिक शिक्षा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ जाकिर अली उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने की इस अवसर पर महाविद्यालय के क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्राकर एवं समिति के सम्माननीय सदस्यगण डॉक्टर रमन झा प्रोफेसर रविंद्र राजपूत डॉक्टर गणेश शंकर पांडे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण तथा विभिन्न महाविद्यालयों से आए लगभग 20 क्रीड़ा अधिकारी चार एंपायर सहित 40 खिलाड़ी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य महोदय एवं अतिथियों द्वारा महावीर श्री हनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार एवं क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्राकर द्वारा अतिथियों का सम्मान कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया डॉक्टर सुभाष चंद्रा कर सर ने अपने स्वागत भाषण में सभी आमंत्रित अतिथियों का संक्षिप्त परिचय देते हुए एक लंबे अंतराल के बाद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन करने का अवसर प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय एवं खेल विभाग को तहे दिल से धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय को और बड़े आयोजनों का अवसर प्राप्त होने के प्रति आशा जताई विशेष अतिथि के रुप में पधारे विपिन चंद्र शर्मा सर ने अपने उद्बोधन में कहा दुर्गा महाविद्यालय को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी बड़े आयोजन महाविद्यालय को प्रदान करने का आश्वासन दिया







![]()


मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में स्वयं को खिलाड़ी बताते हुए पावर गेम में कुश्ती को सबसे पुराना और जूडो को आधुनिक मार्शल आर्ट की कड़ी बताया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने दुर्गा महाविद्यालय इस प्रतियोगिता के आयोजन से अभिभूत है तथा महाविद्यालय आशान्वित है कि यहां पधारे सभी स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं खिलाड़ी गण एक अच्छा माहौल पा सकेंगे कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ गणेश शंकर पांडे एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रीडा समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ अमन झा द्वारा किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी रेफरी एंपायर सही प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया
