Skip to content
July 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को पुण्यतिथि पर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत सहित गणमान्यजनों ने दी आदरांजलि
  • छत्तीसगढ़

भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को पुण्यतिथि पर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी, पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत सहित गणमान्यजनों ने दी आदरांजलि

Purushottam Manhare December 6, 2021

रायपुर – आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर राजधानी शहर रायपुर के कलेक्टोरेट चौक के सामने स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष उन्हें सादर नमन करने नगर निगम संस्कृति विभाग ने निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से आयोजन रखा. इस संक्षिप्त एवं गरिमापूर्ण आयोजन में नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की. निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष ने भारतरत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर को पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि डॉक्टर बीआर अम्बेडकर ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश एवं समाज की सेवा में अर्पित कर दिया.

उन्हें कुशल नेतृत्व में देश का संविधान, जो कि विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है,2 वर्ष 11 माह 18 दिन में तैयार हुआ एवं 251 पन्नोँ में 3 किलो 75 ग्राम के वजन वाला संविधान देश भर में प्रथम गणतंत्र दिवस दिनांक 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया. देश के संविधान को तैयार करने के पूर्व संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर ने विश्व के अनेक देशों के संविधान का अध्ययन किया. संस्कृति विभाग के अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने कहा कि संविधान की रक्षा करने का संकल्प प्रत्येक नागरिक को आज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी.आर. अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर अवश्य लेना चाहिए. आयोजन में प्रमुख रूप से नगर निगम की पार्षद श्रीमती नीलम नीलकंठ जगत, बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पी. एस. जांगड़े सहित सर्वश्री के. एस. शिंदे, एस. के. जाधव, संजय बोरकर एवं बड़ी संख्या में राजधानी शहर के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्त्ता, महिलाएं, नवयुवकगणों की उपस्थिति रही.

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous दंतेवाडा किरंदुल में बीआईओएम कला कुञ्ज का हुआ शुभारम्भ
Next मुख्यमंत्री को मिला राजाराव पठार के वीर मेला में शामिल होने का आमंत्रण

Related Stories

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा

July 21, 2026
एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास

July 21, 2026
बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*

July 21, 2026

Recent Posts

  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप के उपस्थिति में एनएमडीसी, बचेली ने दंतेवाड़ा जिले के 14 ग्राम पंचायतों में लगभग ₹37 करोड़ के विकास कार्यों की रखी भूमि पूजन व आधारशिला

You may have missed

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • Uncategorized

Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu

July 19, 2026

Recent Posts

  • जनता के टैक्स से प्रचार पर 1095 करोड़, विकास पर फंड नहीं: अशिफ रजा
  • एनएमडीसी के स्वतंत्र निदेशक मंडल की तीन सदस्यीय टीम का किरंदुल प्रवास
  • बैलाडीला की 17 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का शुभारंभ, सांसद ने जताया एनएमडीसी का आभार*
  • Kazançlı özellikleriyle ön planda olan Gates of Olympus demo slotu
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप के उपस्थिति में एनएमडीसी, बचेली ने दंतेवाड़ा जिले के 14 ग्राम पंचायतों में लगभग ₹37 करोड़ के विकास कार्यों की रखी भूमि पूजन व आधारशिला
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.