रायपुर । पॉलिथीन मुक्त रायपुर के लिए ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा 11 दिवसीय धरना 6 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है जिसके अंतर्गत आज 7 दिसम्बर मंगलवार को संध्या 5 बजे से 7:00 बजे तक बुढ़ापारा इंडोर स्टेडियम के बाजू बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर रायपुर को पॉलिथीन से मुक्त कराने ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर द्वारा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा ।आपको बता दे कि ग्रीन आर्मी ने राजधानी को पॉलिथीन मुक्त करने आम जनता से अपील है कि पॉलिथीन जहर है गौ माता पर कहर है,प्रकृति के दुश्मन 3 पाउच पन्नी पॉलिथीन,और थैला अपनाकर पॉलिथीन को हटाया जा सकता है ।









