दन्तेवाड़ा, 07 दिसम्बर 2021। संसदीय मामलों के सचिव तथा पंचायत आयुक्त एवं दंतेवाड़ा जिला के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने विकासखण्ड गीदम के हारम स्थित गारमेंट फैक्ट्री डेनेक्स में 1 करोड़ 80 लाख रूपये के 30 हज़ार कपड़ो का लॉट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस गारमेंट फैक्ट्री को गरीबी, उन्मूलन के लिए जिला प्रशासन की पहल पर स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर शुरू किया गया है। प्रभारी सचिव ने फैक्ट्री में कार्यरत दीदी-महिलाओं से बात-चीत की उनसे उनके कार्य और उनके आमदनी के बारे में जानकारी ली। फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे वस्त्रों की गुणवत्ता की सराहना की। उनका काम के प्रति मनोबल देख खुशी जाहिर किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोनी ने अवगत कराते हुए बताया कि बारसूर, कारली में गारमेंट फैक्ट्री की अन्य यूनिट स्थापित है कटेकल्याण में स्थापित यूनिट में लोगो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुआकोंडा में भी इसकी अन्य यूनिट जल्द ही शुरू की जाएगी। जिससे अधिक से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकेगा। इस दौरान गीदम स्थित कोविड-19 अस्पताल का भी जायजा लिया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे, तहसीलदार श्रीमती यशोदा केतारप, डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक चन्द्रा, गीदम जनपद सीईओ श्री अमित भाटिया उपस्थित थे।







![]()


