रायपुर। सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति रायपुर द्वारा समाज का समय और खर्च की बचत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शादी योग्य युवक युवतियों के परिचय सम्मेलन खालसा स्कूल परिसर रायपुर कचहरी के पीछे में 8 जनवरी 2023 को आयोजित जा रहा है जिसमे युवक और युवतियों को अपने परिजनों के साथ 2 फोटो और अपना बायोडाटा लेकर सुबह 11 बजे पहुंचना है कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जायेगा । बिना प्रतिभागियों के परिजनों को एवं बिना परिजन के प्रतिभागियों को प्रवेश नही दिया जायेगा । उक्त जानकारी प्रदेशाध्यक्ष जयबहादुर बंजारे, प्रवक्ता व मिडिया प्रभारी महेश ढ़ीढ़ी ने दी ।
