बलौदाबाजार । शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता
कल्याण संघ ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत सिंह भगत से शासकीय राशन वितरण में विभिन्न समस्या को दूर करने एव॔, कमिशन राशि में वृद्धि करने की मांग की है । संघ के अध्यक्ष देवर्श सापरिया ने बताया कि शासकीय राशन दुकान संचालन में भारी समस्या आ रही है जिससे आम उपभोक्ता एवं दुकानदार बहुत परेशान हो रहे हैं। कही कही विवाद देखी जा रही है दूकानदार जटिल वितरण व्यवस्था से परेशान तो हो रहे हैं साथ ही साथ उपभोक्ताओं में काफी रोष सरकार के खिलाफ देखी जा रही है।आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राशन कार्ड धारी उपभोक्ताओं को सरकार के प्रति रोष को देखते हुए दुकानदारों को भी सहुलियत देते हुए कमिशन राशि में वृद्धि किया जाये और वितरण प्रणाली को सरल की जाये मंत्री के नाम सौपे गये ज्ञापन में
शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता
कल्याण संघ ने शासन से जनवरी माह में चावल की कटौती कर भंडारण किया गया है। जबकी शेष स्टाक के पिछे कारण बताया गया है! उसे निराकरण किये बिना कटौती कर दी गई है जिसे पुनः भंडारण कराने ,राज्य के सभी क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं है ई पास मशीन से स्केनिग पश्चात राशन वितरण से आम उपभोक्ता नाराज हैं। उपर से तौल मशिन को ई पास से कनेक्टीविटी से खासा नाराज हो रहे हैं पब्लिक और दूकानदार तो पिस रहा है जनता से भी प्रशासन से भी जबकी राशन वितरण के जटिलताओं से कम पढ़े लिखे महिला समिति व अन्य समिति से संचालित राशन दुकान जटिलताओं से जकड़ गया है इसे सरलीकरण करने की आवश्यकता है, ग्राम पंचायत व महिला समिति से संचालित राशन दुकान के विक्रेता का मजदूरी नहीं मिल रहा है। कमीशन की राशि राशन दुकान संचालक के खाते में दिया जाता है संचालक विक्रेता नियुक्त कर रखें हैं जीन्हें पिछले निशुल्क राशन वितरण का मजदूरी नहीं दियाu जा रहा है विशेष कर बलरामपुर जसपुर सुरजपुर सरगुजा में इसलिए विक्रेताओं को मान्यदेय दिलाई जाये ।


, 2004 से आज प्रयन्त तक छत्तीसगढ़ में राशन वितरण मार्जिन राशि प्रति क्विंटल चावल वितरण कार्य में 30 रुपया मात्र दिया जा रहा है शक्कर में 5 रुपया मिट्टी तेल में 37 पैसा रिफाइनरी अमृत नमक, मध्यान्ह भोजन पुरक पोषण अन्य योजना निः शुल्क है ! बारदाना का 2019, 20, 21, 22का राशि महिला समिति पंचायत द्वारा संचालित राशन दुकान का राशि अब तक अनेक मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी नहीं मिला है बारदाना की राशि सिन दिलाते हुए राशन वितरण पर प्रति क्यून्टल 250 रुपया मार्जिन राशि प्रदान करने , राशन दुकान में भंडारण और वितरण कार्य में बहुत नुक्सान हो रहा है जबकी कटेफटे बारदाना में राशन भंडारण हो रहा है और वितरण अनेक कांटा पर किया जाता है इसलिए क्षतिपूर्ती एवं सुखती से होने वाली कमी दूर करने 2% राशन में छुट प्रदान करने की मांग शासन से की है ।






![]()


