रायपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीते दिनों हुई हिंसा की घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 2 जिलों को छोड़कर बाकी सभी 31 जिलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाने के फैसले पर प्रदेश की भूपेश सरकार को बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आड़े हाथ लेते हुए भूपेश सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है ।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार अब छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी लगाने की तैयारी कर रही है । 3जनवरी 2022 को एक छत्तीसगढ़ राजपत्र में असाधारण अधिसूचना जारी की गई है ।इसमें छत्तीसगढ़ के सभी 33जिलों में कलेक्टरों को इस बात का अधिकार दिया जा रहा है कि वो किसी भी व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई कर सकते है ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब डर व घबरा गये है मुख्यमंत्री तानाशाही पर उतर आये है इसलिए राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत बिना किसी कारण बताये और इसमें जिस प्रकार की घोषणा की गई है वह भी आश्चर्य जनक है कि इसका निर्णय कौन करेगा जो अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है ।
राज्य सरकार को असुरक्षित करने की कोशिश कर रहा है ।यह पूरी तरह 1977-1975 की याद दिलाता है जब इंदिरा गाँधी ने देश में इमरजेन्सी लगाई थी, और अब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल इमरजेन्सी ठोकने का काम कर रही है ,और यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है । छत्तीसगढ़ की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।






![]()


