Skip to content
August 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सीखी वन क्षेत्रों के विकास की बारीकियां

Purushottam Manhare January 13, 2023

*नरवा विकास के साथ-साथ अन्य नवाचारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन का लिया प्रशिक्षण*

*देहरादून से प्रशिक्षु अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ के भ्रमण पर*

रायपुर, 13 जनवरी 2023/मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक सुुराजी गांव योजना के तहत संचालित नरवा विकास योजना (भू-जल संरक्षण कार्य), लघुवनोपज संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन एवं अन्य नवाचारी योजनाओं के अवलोकन तथा प्रशिक्षण हेतु इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून द्वारा भारतीय वन सेवा के 2021-2023 बेच के 33 प्रशिक्षु अधिकारियों को छत्तीसगढ़ प्रवास पर भेजा गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने आज प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होते हुए भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लघुवनोपज संघ द्वारा वर्तमान में 65 लघु वनोपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा कृषकों कीे आय को बढ़ाने के लिए सुराजी गांव योजना के तहत नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी योजना संचालित की जा रही है। जिसके तहत नरवा विकास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। ऐसे ही प्रदेश के वानिकी गतिविधियों के संबंधित अनेक कल्याणकारी योजना एवं कार्यक्रमों की प्रशिक्षण हेतु भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को 13 जनवरी को नवा रायपुर, अटल नगर में स्थित अरण्य भवन में दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ श्री संजय शुक्ला, द्वारा छत्तीसगढ़ में लघु वनोपजों के संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विपणन की दिशा में कराये जा रहे कार्यों की सारगर्भित जानकारी देते हुए नव चयनित भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री तपेश कुमार झा, द्वारा वन विभाग की विभिन्न गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इसी कड़ी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी (कैम्पा)  व्ही. श्रीनिवास राव. द्वारा प्रदेश में नरवा योजना के अंतर्गत वनक्षेत्र में स्थित नालों के बारहमासी स्वरूप को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु उनके जल ग्रहण क्षेत्रों में रिज टू वैली एप्रोच आधारित भू-जल संरक्षण कार्यों के क्रियान्वयन की तकनीकी से अवगत कराया गया तथा भू-जल संरक्षण कार्यों का जी.आई.एस. पद्धति से डी.पी. आर तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इस प्रशिक्षण सत्र में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन) एवं सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड श्री अरूण पांडे द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में संयुक्त वन प्रबंधन की गतिविधियों तथा बायोडायवर्सिटी के संरक्षण एवं विकास हेतु किये गये कार्यों के संबंध में भी प्रशिक्षु अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। इस अवसर पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के निदेशक श्री भरत ज्योति तथा प्रदेश के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous हमारी योजनाओं से आमज़नों की ज़िंदगी में परिवर्तन आए, उनकी आमदनी बढ़े, इसी का प्रयास है: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल
Next वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी संग्रहण के लंबित मामलों पर त्वरित कार्यवाही के दिए निर्देश

Related Stories

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*

August 3, 2026
रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

August 3, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप

You may have missed

961784951785641256
  • Uncategorized

961784951785641256

August 2, 2026
एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*

August 1, 2026

Recent Posts

  • माओवादी बैनर-पोस्टर मामले में किरंदुल निवासी गिरफ्तार, गढ़चिरौली पुलिस ने की तलाशी*
  • रायपुर जिला माहेश्वरी सभा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • 961784951785641256
  • एनएमडीसी डीएवी आईटीआई ,भांसी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 31 छात्रों का चयन*
  • 3 व 4 अगस्त को होगी 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.