Skip to content
October 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • कर्णावती लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के चार दिवसीय आयोजन में अनेक दृष्टिकोण, विचारों का आदान-प्रदान, प्रासंगिक विषयों पर हुई चर्चा
  • मनोरंजन

कर्णावती लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल 2023 के चार दिवसीय आयोजन में अनेक दृष्टिकोण, विचारों का आदान-प्रदान, प्रासंगिक विषयों पर हुई चर्चा

Purushottam Manhare February 15, 2023

 

अहमदाबाद, 14 फरवरी, 2023*: कर्णावती लिटरेचर एंड फिल्म फेस्टिवल (केएलएफएफ) 2023 विचारों के मुक्त प्रवाह, मनोरंजक चर्चाओं और विपरीत विचारों और विभिन्न दृष्टिकोणों की झलक के साथ एक हाई नोट पर संपन्न हुआ। कर्णावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित फिल्म, थिएटर और साहित्य का चार दिवसीय उत्सव ‘केएलएफएफ 2023’ रविवार को संपन्न हुआ। कर्णावती विश्वविद्यालय एक स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी है, जो शिक्षण में उत्कृष्टता के लिए समर्पित है और इंटरडिसिप्लिनरी शिक्षा पर केंद्रित है।
केएलएफएफ 2023 एक बेहतरीन पहल थी, जिसने अविश्वसनीय क्रिएटिव सेशन के माध्यम से साहित्य, फिल्म, रंगमंच, लोक, कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। इस फेस्टिवल में दिलचस्प स्पीकर सेशन, इंटरएक्टिव पैनल डिस्कशन, वर्कशॉप और कई शानदार प्रदर्शन देखने को मिले।

भारत और विदेशों के फिल्म निर्माताओं, अभिनेताओं, निर्देशकों, थिएटर कलाकारों, लेखकों और कवियों सहित लगभग 80 वक्ता केएलएफएफ 2023 का हिस्सा थे। छात्रों, पत्रकारों, लेखकों और साहित्य और फिल्म लवर्स सहित 5000 से अधिक प्रतिभागियों ने केएलएफएफ 2023 में भाग लिया।

केएलएफएफ 2023 में अपने विचार साझा करने वाले कुछ प्रमुख वक्ताओं में प्रसिद्ध अमेरिकी एग्जीक्यूटिव फिल्म प्रोड्यूसर श्री डेविड वाल्डेस; प्रसिद्ध लेखक, श्री क्रिस्टोफर डॉयल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता, श्री पवन मल्होत्रा और श्री रजित कपूर; अनुभवी अभिनेता और लेखक श्री कबीर बेदी; लोकप्रिय पटकथा लेखक, श्री अंजुम राजाबली; सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और लेखक, श्री जे साई दीपक; सुश्री रजनी थिंडियाथ, पूर्व संपादक, टिंकल कॉमिक्स; अभिनेता श्री विनीत कुमार; फिल्म निर्देशक, श्री श्रीनिवास पात्रो और लेखक, श्री अरुण कृष्णन; फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर आनंद पंडित और अभिनेत्री अदा शर्मा सहित कई अन्य शामिल थे।

चार दिवसीय उत्सव में प्रासंगिकता के विषयों पर कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं, जिसमें वक्ताओं ने एक ऐसे युग में किताबें और फिल्में और गीत लिखने के बारे में अपनी चिंताओं को व्यक्त किया, जब ध्यान देने की अवधि कम हो रही है और सामग्री का उपभोग करने के लिए प्लेटफार्म और मीडिया बहुत हैं। कई सम्मानित अभिनेताओं और लेखकों ने भी उत्कृष्टता प्राप्त करने की उनकी यात्रा और विभिन्न मीडिया के लिए लेखन की उनकी क्रिएटिव प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से बात की।

कर्णावती विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री रितेश हाडा ने कहा, “कर्णावती विश्वविद्यालय में, हमारा निरंतर प्रयास है कि हम विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद के लिए मंच तैयार करें। हम सोशल मीडिया और सूचनाओं से भरपूर युग में लगातार बदलती दुनिया में हैं, जहां अटेंशन स्पैन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है, केएलएफएफ रोज़मर्रा की ज़िंदगी, हमारे आस-पास की दुनिया और यहां तक कि वैकल्पिक वास्तविकताओं से कहानियों की तलाश करने और बताने के लिए लगातार रचनात्मक गतिविधियों में लगे रहने वाले कहानीकारों, लेखकों और ओरिजनल कंटेंट क्रिएटर्स के माध्यम से विचारों को वापस लाने का एक प्रयास था।”

“मैं केएलएफएफ 2023 की शानदार सफलता से बहुत अभिभूत हूं, जिस तरह की भागीदारी इसे मिली और जिस स्तर की चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान हुआ। हम आशा करते हैं कि समय के साथ इस उत्सव का विस्तार करने का प्रयास करेंगे, इसे विचारों के मुक्त प्रवाह और सार्थक संवादों और प्रवचनों के आदान-प्रदान को करने का प्लेटफार्म बना देंगे।”

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: news

Post navigation

Previous भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर लोकसभा में बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
Next लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अगले महीने से लगेंगे शिविर

Related Stories

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

एल्बम सुपर स्टार करन-किरण की फिल्म”मया बिना रहे नइ जाए” 4 अप्रैल से होगी प्रदर्शित….

March 29, 2025
तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

तीन दिवसीय माहेश्वरी प्रीमियर लीग में छत्तीसगढ़ से 144 माहेश्वरी खिलाड़ियों ने भाग लिया

December 16, 2024
छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ी फिल्म डोली लेके आजा का हुआ पोस्टर विमोचन

November 30, 2024

Recent Posts

  • कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*

You may have missed

कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • व्यापार

कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*

October 24, 2026
छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • खेल
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका

October 22, 2026
आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • छत्तीसगढ़

आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर

October 22, 2026
पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • छत्तीसगढ़

पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*

October 21, 2026

Recent Posts

  • कैट दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार अहमदाबाद में राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक में शामिल होंगे, कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी*
  • छत्तीसगढ़ के तीरंदाजों को‌ जो कोई कोच ओलिंपिक में पहुंचाएगा उसको तीरंदाजी संघ 5 लाख रु का नगद पुरस्कार देगा: कैलाश मुरारका
  • आरोहण फाइनेंशियल सर्विसेज का त्योहारी सीजन ऑफर
  • पंडरिया दशहरा उत्सव में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा, कहा विजयादशमी का पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत का प्रतीक है*
  • फैशन का महाधमाका! रंगरेज़ा बाय आरंभ लेकर आ रहा है दिवाली एंड करवाचौथ स्पेशल एडिशन*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.