रायपुर। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 61 डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठागांव में 1करोड 29 लाख रुपये की लागत से बनने जा रहे हॉट बाजार का भूमिपूजन कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे विधायक दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल महापौर एजाज ढेबर सभापति प्रमोद दुबे MIC सदस्य/पार्षद सतनाम पनाग जी के करकमलों द्वारा भूमिपूजन सपन्न एवं साबुन डबरा सौंदर्यीकरण व सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण। पार्षद सतनाम पनाग ने बताया की पानी टँकी बाजार में छोटे फुटकर सब्जी व्यापारी के लिए जगह कम पड़ते थे जिसके कारण सब्जी बेचने वाले सड़क पर पसरा लगाकर सब्जी बेचा करते थे बारिश के मौसम में भी तकलीफ होती थी क्योंकि सड़क पर बाधा उत्पन ना हो यही सब अनगिनत समस्या को देखते हुये हमने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे व क्षेत्रीय विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी से चर्चा कर बाजार को और बड़ा बनाने के लिए प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति प्रदान करने के लिए निवेदन किया। इसके अलावा वार्ड में अधूरे पड़े सामुदायिक भवन के कार्य करने के लिए 33.50 लाख रावणभाठा सिहरिया माता ज्योति कक्ष व रंगमच के लिए 10 लाख भाठागांव दुर्गा माता चबूतरा मरम्मत व बरगद चबूतरा के जीर्णोद्धार के लिए 6 लाख हमर अस्तपाल स्वास्थ्य केंद्र अतरिक्त कमरे निर्माण का लोकार्पण एवं साबुन डबरा लोकार्पण करने तथा बजरंग चौक मठपुरैना में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख एवं सोनकर पारा जागृति स्कूल के सामने सामुदायिक भवन के लिए 3 लाख का स्वीकृति प्रदान करने के लिये सतनाम पनाग जी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी का पूरे वार्ड की जनता की तरफ से धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।इस दौरान कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ,लोककर्म विभाग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ,जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव पार्षद उत्तम साहू व वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








