रायपुर। मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी रायपुर के साथ संयुक्त रूप से 1 आदतन बदमाश के विरुद्ध कार्यवाही की है।पुलिस ने बताया की
07.04.2023 को मं.सु.आ. रेसुब रायपुर संजय कुमार गुप्ता के मार्ग दर्शन मे ,रेसुब पोस्ट प्रभारी रायपुर एम. के. मुखर्जी के नेतृत्व मे मंडल टास्क टीम प्रभारी ए जेड चौधरी, प्र. आ. व्ही. सी. बंजारे , आ.संदीप गिरी,आ देवेश सिंह और जीआरपी रायपुर के स.उ.नि.राजेंद्रसिंह, प्र.आ. व्ही के टोप्पो के साथ संयुक्त रूप से रायपुर रेलवे स्टेशन में गस्त एवम चेकिंग के दौरान पीएफ नं 1A में, समय लगभग 11.00 बजे आने जाने वाले यात्रियों के बीच हो हल्ला शांति भंग करते हुए आदतन बदमाश को संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर रोककर पकड़ा गया।,नाम पता पूछने पर अपना नाम- समीर खान पिता- अयान खान ,उम्र – 32 वर्ष ,निवासी – वार्ड नं 40 ,पानी टंकी के पास नेहरू नगर,थाना- भिलाई 03, जिला- दुर्ग (छत्तीसगढ़ ) का रहने वाले बताया । संदिग्ध अवस्था में पाए जाने पर पकड़कर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर ले जाया गया जहां आगे की पूछताछ में उसने बताया कि यात्रियों के मोबाइल चोरी करने के इरादे से रायपुर स्टेशन आया था और स्टेशन में यात्रियों के बीच उपद्रव कर रहा था कि पकड़े गया,चेक करने पर उसके पास कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस थाना रायपुर द्वारा उसके विरुद्ध ईस्तगासा क्रमांक 15/23 धारा 151,107, 116(3) सीआरपीसी दिनांक 07.04.2023 का मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।








