ग्रीन आर्मी आफ रायपुर इन दिनों शहर को पाॅलीथिन मुक्त करने हेतु धरना स्थल में सत्याग्रह कर रही है जिसका साथ देने कल शहर के जाने माने संस्था बढ़ते कदम भी आगे आये। संस्था रायपुर शहर में जनवरी 2022 से पूर्ण रूप से पाॅलीथिन बंद चाह रही है जिसे लेकर ग्रीनआर्मी विभिन्न माध्यमों से लगातार प्रयास कर रही है जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत यदु ने बताया कि संस्था के इस पहल को समाज के प्रत्येक धर्म, वर्ग, स्कूल, काॅलेज, समाजिक संस्थायें साथ देने आ रही है, इस कडी में कल बढत कदम संस्था से इन्द्रकुमार डोडवानी, राजकुमार मंगतानी, बंसत रोहरा, नंद लाल गुलानी एवं अन्य साथी अधिक संख्या में उपस्थित रहेे।
