द विन्सी-4 जनरेशन नामक अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध
रायपुर. राजधानी में स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में 100 रोबोटिक सर्जरी होने का गौरवशाली रिकॉर्ड कायम किया गया है. इसकी जानकारी आज अस्पताल प्रबंधन ने मीडिया को दी.
इस सुविधा को लाने वाले रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल के मेडिकल व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे, डॉ. सिद्धार्थ तामस्कर व डॉ. विक्रम शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में बताया कि मध्यभारत की इस अनुभवी व कुशल रोबोटिक एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन्स की टीम द्वारा अब तक 100 से अधिक, रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी है, जो एक गौरवशाली उपलब्धि है।







![]()


इन रोबोटिक सर्जरीज में पेट की सभी प्रकार की सर्जरी, छोटी एवं बड़ी आंतो के कैंसर की सर्जरी, प्रोस्टेट सर्जरी, बेरियाट्रिक मोटापे की सर्जरी, बच्चेदानी के कैंसर की सर्जरी थोरेसिक (छाती एवं फेफड़ा) की सर्जरी की जाती है। रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को होने वाले फायदों में कम समय का हॉस्पीटलाइजेशन, कम दर्द व कम असहजता, घाव के कम निशान, संक्रमण का न्यूनतम खतरा कम रक्तस्त्राव के साथ छोटा चीरा और जल्दी रिकवरी सम्मिलित है।
रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल की प्रतिष्ठा विश्वस्तरीय चिकित्सा व सर्जरी की अत्याधुनिक सुविधाओं के लिये पूरे मध्यभारत में फैली हुई है। हृदय रोग किडनी लिवर, मस्तिष्क संबंधी जटिल से जटिल रोगों के मरीजों का सफलतापूर्व इलाज, यहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों व कुशल अनुभवी स्टाफ के द्वारा होता है जो हॉस्पिटल को, अपने परिश्रम व प्रयासों से श्रेष्ठ हॉस्पिटल का दर्जा प्राप्त करने में समर्पित ढंग से जुटे रहते हैं।
इसी दिशा में उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के सर्वप्रथम रोबोटिक सर्जरी मशीन की स्थापना रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में की गई। रोबोटिक सर्जरी के अनेक फायदे हैं जिनमें सर्जरी की क्रिया में विशेषज्ञ चिकित्सक का पूर्ण नियंत्रण, छोटा, चीरा, न्यूनतम रक्त स्त्राव, न्यूनतम जटिलता और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ शामिल है। इनके साथ ही मरीजों को सबसे बड़ा फायदा यह भी मिलता है कि कुछ समय पहले तक, उन्हें इस तरह के इलाज व सर्जरी के लिये महानगरों के बड़े हॉस्पिटल में जाना होता था, जिसमें समय एवं अन्य तरह की परेशानी उठानी पड़ती थी। अब रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में स्थापित द विन्सी-4 जनरेशन नामक अत्याधुनिक रोबोटिक से इस प्रकार की सर्जरी यहाँ संभव हो चुका है।
