किरंदुल । पालनार अरनपुर मार्ग जिला दंतेवाड़ा में हुए आई ई डी ब्लास्ट में शहीद डी आर जी के दस जवान और एक वाहन चालक की शहादत को नमन कर श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के लोगो़ं ने बस स्टैंड शाहिद चौक में नम आंखों से श्रृद्धांजली अर्पित की जिसमे नगर के गणमान्य नागरिक पार्षद पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि एवं नगर वासी मौजूद रहे पुलिस प्रशासन द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया इस कार्यक्रम का आवाहन नगर पालिका किरंदुल द्वारा किया गया।
