Skip to content
July 24, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • संघ ने भी प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिये पूर्व रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

संघ ने भी प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिये पूर्व रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया

Purushottam Manhare April 28, 2023

*संघ ने पूर्व रमन सरकार पर नक्सलवाद के नाम से नान ऑडिट मनी को लूट कर खाने का आरोप लगाया*

रायपुर/28 अप्रैल 2023। संघ के सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद के द्वारा प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिए रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संघ ने भी प्रदेश में बढ़े नक्सलवाद के लिए पूर्व रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। संघ के सीनियर लीडर राजेंद्र प्रसाद ने पूर्व रमन सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस सेना रहने के बाद भी रमन सरकार ने नक्सलवाद को नियंत्रित नहीं किया। नक्सलवाद के नाम से आने वाली नान ऑडिट मनी को भी लूट कर खा गए और नक्सलवाद को समाप्त करने में असफल रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विपक्ष में रहते तत्कालीन रमन भाजपा सरकार को बढ़ते नक्सलवाद को लेकर हमेशा से आगाह किया है। नक्सलवाद को नियंत्रित करने के लिए एकजुटता के साथ काम करने पर भी जोर दिया था और नक्सलवाद का दंश भी कांग्रेस ने ही झेला है। पूर्व रमन सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए ईमानदारी से काम करती तो प्रदेश में हुए नक्सली घटनाओं में जो हमारे पुलिस के जवान सुरक्षा में लगे जवानों अधिकारी और प्रदेश की हजारों जनता की शहादत नहीं होती और छत्तीसगढ़ चहुमुखी विकास की ओर बढ़ा होता। आज संघ ने नक्सलवाद के लिए पूर्व रमन भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहरा कर कांग्रेस के आरोप को प्रमाणित किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य निर्माण के वक्त दक्षिण बस्तर के 4 विकासखड तक नक्सलवाद सीमित था जिसे वही कुचला जा सकता था, वही खत्म किया जा सकता था लेकिन पूर्व रमन भाजपा सरकार की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की नीति और नियत ने नक्सलवाद को चार विकासखंड से 15 जिला तक पहुंचने दिया। रमन सिंह के गृह जिला कवर्धा भी नक्सलवाद के चपेट में आ गया। इससे समझा जा सकता है कि पूर्व की रमन सरकार नक्सलवाद को लेकर कितनी लापरवाही और कितनी उदासीन थी। नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उस दौरान कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भोले-भाले आदिवासियों को नक्सली बताकर प्रताड़ित किया गया, उन्हें जेल में बंद किया गया था। नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए सलाहकार बन कर आए पंजाब के पूर्व डीजीपी केपीएस गिल को रमन सरकार ने वेतन लेने और मौज करने की नसीहत दी थी। जिसके बाद गिल वापस चले गए थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg Congress news

Post navigation

Previous मोदी सरकार की गलत नीतियों से देश में महंगाई, बेराजगारी भुखमरी बढ़ी – कांग्रेस
Next राजधानी रायपुर से कामत कुमार साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.