किरन्दुल । लौह नगरी किरन्दुल की न्यू टाईप थ्री में पिछले 02 दिनों से गौ माता गाय बीमार थी जिसकी सूचना किरन्दुल के शासकीय हॉस्पिटल में पदस्थ खिलेश्वर लाल साहू के द्वारा जिले के सक्रिय एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष रवि दुर्गा को दिया । सूचना मिलते ही दुर्गा वेटेनरी डॉक्टर से संपर्क किया और मौके पर वेटेनरी स्टाफ सुकलाल लेकाम को लेकर गौ माता के पहुंचा और तत्काल ईलाज शुरू किया अब गौ माता गाय पूरी तरह से स्वस्थ हैं.
इस नेक कार्य में टाईप थ्री के युवाओं का भी बड़ा सहयोग रहा.









