दंतेवाड़ा । जिला में जवानों ने माओवादी सीएनएम के अध्यक्ष को पकड़ने में सफलता हासिल की है सुरक्षा बल के जवानों ने बताया कि पोदिया मिडियामी को गिरफ्तार कर लिया गया है । माओवादी सीएनएम अध्यक्ष पोदिया मिडियामी पिताजी जोगा मिडियामी उम्र 33 वर्ष साकिन तनेली स्कूल पारा अरनपुर थाना अरनपुर को गिरफ्तार किया है बता दें कि आरोपी के खिलाफ पुलिस पार्टी को जान से मारने व हथियार लूटने की नियत से ग्राम पोटाली मिसी पारा के जंगल में सशस्त्र माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है बताया कि ग्रामीण बजरंग वेट्टी एवं मूक व्यक्ति का अपहरण कर हत्या करने में शामिल है ।
