Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर*
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज: अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर*

Purushottam Manhare May 4, 2023

*अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू*

रायपुर, / अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर में बुधवार 3 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में अपेक्स बैंक के शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ उपस्थित थे। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक श्री के. आर. साहू, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. कांडे, डीजीएम व प्रशिक्षण संस्थान निदेशक श्री भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव, एजीएम श्री एल. के. चौधरी, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, प्रबंधक श्री ए. के. लहरे और अधिकारीगण मौजूद थे। अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक  के. आर. साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण व मार्गदर्शन दिया गया।

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चन्द्राकर ने प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा 725 नवीन सहकारी सोसाइटी गठित की गई है और इनके लिए नवीन भवन कार्यालय सह- गोडाउन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत भी की गई है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी में सभी सोसाइटियों में इस वर्ष शून्य शार्टेज आया। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा 2058 समितियों को पिछले वर्ष 230 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इन सहकारी समितियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने से छत्तीसगढ़ का सहकारिता आंदोलन वास्तविक तौर पर सुदृढ़ हुआ है। छत्तीसगढ़ में कृषि ऋण का प्रवाह बढ़ा है। फसल वर्ष 2022-23 में को-आपरेटिव्ह बैंको के जरिये छत्तीसगढ़ के 14 लाख किसानों को 6527 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त कृषि ऋण बाटा गया। सोसाइटियों के अधीन 2617 उपार्जन केंद्रों में रिकार्ड मात्रा 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी किया गया। इसके लिए प्रदेश के 23 लाख किसानों को उनके बैंक खाते में 21962 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।

श्री चन्द्राकर ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान द्वारा अब तक लगभग एक हजार प्रतिभागियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अपेक्स बैंक भोपाल के सेवानिवृत्त सीजीएम श्री के आर साहू का मध्यप्रदेश की सहकारिता क्षेत्र में दीर्घकालिक अनुभव रहा है। इसके साथ ही वे कुशल प्रशासक रहे है। श्री के आर साहू द्वारा छत्तीसगढ़ के को-आपरेटिव्ह बैंको के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने से उनके प्रसाशनिक कार्यकलापो और बैंकिंग कार्य कुशलता में वृद्धि होगी।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous कैट ने पीयूष गोयल को पत्र भेजकर ई-कॉमर्स नीति एवं नियमों को शीघ्र लागू करने की माँग की
Next दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत ,एक मासूम भी शामिल ,सभी‌ एक ही‌ परिवार के

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.