एस एच अज़हर दंतेवाडा। दिनांक 26 अप्रैल 2023 दिनांक के लगभग 13ः20 बजे अरनपुर के आगे पेडका चौक के पास माओवादी द्वारा पुलिस वाहन को आईईडी ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त किया गया था जिसमें मौके पर ही दन्तेवाड़ा पुलिस के 10 सुरक्षाकर्मी एवं 01 वाहन चालक शहीद हो गये।
● उक्त अपराध पर थाना अरनपुर में अप0 क्र0 05/2023 धारा 147,148,149,307,302,427, 120 (बी), 25,27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि0, 13(1), 38(2), 39(2) वि0वि0क्रि0नि0अधि0, धारा 8 (1), (3), (5) छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था
● उक्त प्रकरण में पूर्व में 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है (जिसमे से 03 नाबालिक थे ) उक्त आरोपियों से पूछताछ करने एवम उस क्षेत्र में गस्त सर्च करने पर घटना में शामिल 2 अन्य माओवादी क्रमशः




1. सुक्का ताती पिता स्व सोमडू ताती , निवासी पेड़का
2. पांडू ताती पिता जोगा ताती निवासी अचेली पटेलपारा
दोनो को आज 09.05.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिला किया गया हैl
● उपरोक्त दोनों आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के दरभा डिवीजन के मलांगिर एरिया कमेटी के मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे।
● अब तक इस घटना में शामिल कुल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
● क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल गश्त सर्च कर घटना में संलिप्त माओवादी एवं संदिग्ध लोगों की पता-तलाश एवं पूछताछ की जा रही हैं।
