रायपुर।
संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता वर्ष 2022 -23 का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग जिला रायपुर के द्वारा 9 मई 2023 को स्थान सालेम इंग्लिश मीडियम स्कूल मोती बाग रायपुर में आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के अंतर्गत 5 जिले रायपुर ,महासमुंद ,धमतरी ,गरियाबंद एवं बलौदा बाजार से लगभग 250 छात्र-छात्राएं एवं 50 प्रभारी शिक्षकों ने प्रतिभागीता किया प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर श्री आर एल ठाकुर के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया इस प्रतिस्पर्धा में अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में प्रतियोगिता के नोडल आई पी वर्मा सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी रायपुर एवं श्रीमती उषा किरण खलखो सहायक संचालक संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर, सुश्री अंजली बरमाल सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी महासमुंद, प्राचार्य श्री सत्यदेव वर्मा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसा जिला रायपुर एवं सहायक विकास खंड शिक्षाअधिकारी अभनपुर श्रीमती धनेश्वरी साहू, व्याख्याता श्री गोविंद प्रसाद सोनी, धमतरी से प्रभारी श्री यशवंत सोनवानी, गरियाबंद प्रभारी श्री ज्ञानेश शर्मा एवं बलौदाबाजार प्रभारी श्री दिनेश कुमार उपाध्याय साथ ही उक्त प्रतियोगिता के सफल संचालन में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर तथा जिले के व्यायाम शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित
प्रथम-रायपुर जिला
द्वितीय- बलौदा बाजार
तृतीय-धमतरी जिला
