भानुप्रतापुर। परिवहन संघ भानुप्रतापपुर के द्वारा बुधवार को नगर के मुख्य चौक में पहुंचकर परिवहन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विभाग का पुतला फुंका। एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम से अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौपा ।भानुपतापपुर परिवहन संघ अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढीढ़सा ने बताया ट्रक परिवहनकर्ता परिवहन विभाग की मनममनी के चलते बेहद परेषान है। छग परिवहन संघ विभाग द्वारा तेंदूपत्ता परिवहन करने वाली ट्रकों से 20 से 25 हजार तक का ओवर हाईट चालान काटा जा रहा हैं। वाहन मालिक, चालक को ही पता नहीं चल पाता कि वाहन का चलान कट गई है जब मोबाइल में मैंसेज आता है तब पता चलता है। जिसके कारण छग एवं महाराष्ट्र से पष्चिम बंगाल के लिए तेंदूपत्ता परिवहन करने में कठिनाई उत्पन्न हो गई हैं। जिस वजह से वाहन मालिकों को इतनी महंगाई में परिवहन कार्य करने में परेषानी हो रही है। कोरोना काल से ट्रक व्यवसाय विगत दो वर्षो से पहले ही बर्बाद हो चुका है तथा प्रदेष सरकार द्वारा कोई राहत नहीं दी गई, वाहनो में वाहन की भार क्षमता से भी कम माल लोड किया जाता है जिससे ओवरलोड का कोई सवाल ही नही उठता। तेंदूपत्ता वजन में हल्का होने के कारण वाहनो से बाहर निकलता है तथा तेंदूपत्ता परिवहन का यह एकमात्र तरीका हैं। किसी भी तेंदूपत्ता लोड वाहन से कोई दुर्घटना नही के बराबर ही होती हैं। छग में तेंदूपत्ता से आदिवासियों को रोजगार मिला हुआ हैं जिसमें तेंदूपत्ता तोड़ाई, बंधाई, लोडिंग अनलोडिंग सभी शामिल हैं। छग राज्य को तेंदूपत्ता से राजस्व भी प्राप्त होता हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे भारी जुर्माने के चलते पूरे छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता परिवहन बंद कर दिया गया है। परिवहन विभाग जल्द बेवजह चलानी कार्रवाही बंद नहीं करता है तो आने वाले समय में सभी समानों की परिवहन कार्य बंद कर वाहनों की चाबी परिवहन विभाग को सौप दिया जायेगा और उग्र आंदोलन भी किया जाएगा। प्रदर्षन के दौरान प्रमुख रूप से संतोष पारख, पंकज संचेती, अरविंद जैन, गोलू गजेंद्र, षिवा शुक्ला, हितेष तिवारी, लक्की हर्दवानी, अभय पांडे, रवि कुलदीप, राजा पांडे, सुनील राॅबिनषन सहित परिवहन संघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
