भानुप्रतापपुर। जिला कलेक्टर चंदन कुमार की अनुशंसा से स्वच्छ भारत मिशन(एसबीएम) ग्रामीण के तहत 4 लाख की राशि व ज़िला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की अनुशंसा व उनके अनुदान से 3.80 लाख की राशि से ग्राम पंचायत को कचरा कलेक्शन करने हेतु वाहन उपलब्ध हो गयी है। ग्राम पंचायत संबलपुर के सरपंच, उपसरपंच, वार्ड पंच सहित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। बुधवार सुबह सरपंच अनिता रावटे की अगुवाई में महिला पंचो पुष्पा पिद्दा, कौशिल्या टाँड़िया, सरोज प्रजापति, रूपा ठाकुर व समूह की माताओं, बहनो द्वारा सिद्ध गणेश मंदिर में संबलपुर को स्वच्छ व सुंदर बनाने एवं निर्विघ्न कार्य संपन्न हो ऐसी प्रार्थना कर कचरा वाहन का पूजन अर्चन आचार्य पंडित लालबहादुर मिश्र की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच गौरव चोपड़ा, वार्ड पंच देवल ठाकुर, रितेश मानिक व अनिस पप्पू मिश्रा, गोलू साहू, लालकृष्ण मिश्रा, पप्पू मानिक सहित अन्य उपस्थित रहे।
