Skip to content
September 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • विकास विरोधी है कांग्रेस सरकार , स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर करोड़ों डकार गए कांग्रेसी: बृजमोहन
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

विकास विरोधी है कांग्रेस सरकार , स्मार्ट सिटी योजना के नाम पर करोड़ों डकार गए कांग्रेसी: बृजमोहन

Purushottam Manhare May 19, 2023

रायपुर/पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को विकास विरोधी करार दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को साढ़े चार साल हो गए परंतु विकास का एक ठोस काम नजर नहीं आता। सड़क,पानी,बिजली,स्वच्छता सहित विभिन्न समस्याओं से रायपुर शहर सहित पूरा प्रदेश जूझ रहा है, परंतु इस नकारे कांग्रेस सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह बात मां महामाया मंदिर वार्ड में अपने जनसंपर्क यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने तथा केंद्र के भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई बृजमोहन अग्रवाल के जनसंपर्क यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात हुई। बृजमोहन ने मां महामाया मंदिर वार्ड के विभिन्न मोहल्लों,कालोनियों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं से रूबरू होते हुए विभिन्न योजनाओं के संबंध में अपनी बात कही।

इस दौरान आयोजित सभा में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने रायपुर शहर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत हजारों करोड़ की धनराशि दी है। परंतु कांग्रेस शासित नगर निगम और राज्य सरकार मिलकर उक्त धनराशि का बंदरबांट कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हजार रुपए की चीज लाखों में खरीदी जा रही है,लाख रुपए के काम करोड़ों में हो रहे है।
ऐसा कोई दिन नहीं है जब कोई नया घोटाला सामने नही आता। घोटाला करना, भ्रष्टाचार करना इन कांग्रेसियों की आदत में शुमार है। ये कांग्रेसी विकास विरोधी हैं। जनता की भावनाओं, उनकी जरूरतों,उनकी समस्याओं से उनका कोई वास्ता नहीं है।
बृजमोहन ने कहा कि रायपुर शहर की जनता को सुविधाएं उपलब्ध कराने, व समस्याओं से निजात दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस सरकार से संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार अमृत मिशन योजना चला रही है। यह योजना रायपुर शहर सहित संपूर्ण छत्तीसगढ़ में अब तक पूर्ण होनी थी परंतु भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार जानबूझकर इस योजना के क्रियान्वयन में लेटलतीफी कर रही है। वे नहीं चाहते कि मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। कुछ ऐसा ही हाल प्रधानमंत्री आवास योजना का है। प्रदेश के 20 लाख लोगों को प्रधानमंत्री आवास से भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वंचित रखा है।
अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने गणेश चौक मठपारा में 20 लाख के सामुदायिक भवन की घोषणा की।

इस अभियान में बृजमोहन अग्रवाल के साथ जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष तिवारी, रमेश सिंह ठाकुर, संनिर्माण कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी, मत्स्य महासंघ के रामकृष्ण धीवर, पार्षद मनोज वर्मा, मृत्युंजय दुबे,पार्षद सरिता वर्मा, मंडल भाजपा अध्यक्ष सालिक सिंह ठाकुर,श्याम सुंदर अग्रवाल,बृजेश पांडे,संजू नारायण सिंह ठाकुर, सचिन मेघानी,चूड़ामणि निर्मलकर,मन्नू नायक,सुमित शर्मा,हरिवल्लभ अग्रवाल,नरेंद्र फूलसिंह यादव,रंभा चौधरी,विशाल भूरा,राजू बिरनानी, अंबर अग्रवाल,पायल अंबवानी,नीतू सोनी,चांदनी वलेरा,गीता ठाकुर,कमल रंधावल,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous संस्कृत बोर्ड परीक्षा के परिणाम, स्कूल शिक्षा मंत्री 21 मई को करेंगे घोषित
Next तेज रफ्तार मोटर साइकिल डिवाइडर से टकराया, युवक की घटना स्थल पर मौत

Related Stories

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*

September 14, 2026
स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*

September 14, 2026
मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन

September 14, 2026

Recent Posts

  • भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया?*
  • स्मार्ट मीटर की अनिवार्यता डबल इंजन सरकार की जनता को लूटने का लाइसेंस*
  • मोदी सरकार द्वारा पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश का पुतला बनाकर किया दहन
  • तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल
  • CAIT छत्तीसगढ़ ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ‘व्यापारी कर संवाद’ को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान*

You may have missed

तीज मिलन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम : नवीन अग्रवाल

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.