रायपुर । कुलसचिव ने कर्मचारियो के मांगों पर चर्चा हेतु 17 दिसम्बर को 4:00 बजे समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने कर्मचारी मांगों पर चर्चा एवं उसके निराकरण कराने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित करने की मांग की थी उसके अनुरूप कुलसचिव ने 1712 2021 को 4:00 बजे विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों एवं संघ के पदाधिकारियों के मध्य चर्चा हेतु पूर्व सचिव कक्ष में समीक्षा बैठक बुलाई है । गौरतलब है कि कर्मचारी संघ ने अपनी 5 सूत्री मांगों को पूरा कराने के लिए अक्टूबर-नवंबर माह में दो बार हड़ताल किया था जिसमें मांगों पर सहमति बनी थी इसके अनुरूप सातवें वेतनमान के तीन किस्तों के एरियर्स का भुगतान कर दिया गया है शेष मांगों के निराकरण करने के लिए अवधि निर्धारित किया गया है जिसमें तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ है। लेब अटेंडेंट से लैब टेक्नीशियन के पद पर पदोन्नति नहीं हुई है कर्मचारियों के वाहन भत्ता पर न्यायालयीन प्रकरण कहकर एवं कार्य परिषद में एक कर्मचारी प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग को शासन स्तर का बताया गया है । संघ ने 17 साल के नियम विरुद्ध वसूली किये गये वाहन भत्ता की वापसी के लिए माननीय कार्य परिषद से आग्रह किया था लेकिन मांग को पूरा नहीं करने के कारण दो बिंदुओं पर चर्चा कर आग्रह करने राज्यपाल एवं कुलाधिपति जी से समय मांगा है जो अभी नहीं मिला है ।
