* रायपुर 16 दिसम्बर , छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के प्रथम महासचिव , वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्व. कुलदीप निगम की 19वी पुण्यतिथि आज 16 दिसम्बर को माना कैम्प रायपुर स्थित कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में श्रद्दांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है । एवं वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल वितरण किया गया । कोविड प्रोटोकॉल नियमो के तहत केवल सीमित पदाधिकारियों की उपस्थिति रखी गई । इस अवसर पर सी. एस. ई. बी. के सेवानिवृत्त एक्सक्यूटिव इंजीनिअर एस.के.घर मुख्य अतिथि ने स्व. निगम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं वृध्दाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र निगम , सचिव बिमल घोषाल , कृष्ण कुमार निगम। , प्रीति निगम , अधीक्षक लीला यादव, पारूल चक्रवर्ती के अतिरिक्त वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किये । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बाल गृह माना कैम्प में भी पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया बालगृह की अधीक्षक सुश्री कौशल्या के साथ कर्मचारियों के साथ बालगृह के बच्चे उपस्थित रहे । स्व. निगम के गृह ग्राम स्थित शाशकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा में भी शाला विकास समिति के अध्यक्ष विजय शंकर निगम सदस्य उमेश जैन , प्राचार्य सुबोध तिवारी, अन्य सदस्य , शिक्षक गण , छात्रों द्वारा भी पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. निगम के द्वारा किये गए कार्यों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।
