रायपुर।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर, दुर्ग एवम भाटापारा द्वारा अग्निशामक यंत्र के इस्तेमाल कर प्रशिक्षण दिए जाने के संबंध में आज 26.05.2023 को आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर ,दुर्ग एवम भाटापारा के बैरैक प्रांगण में अधिकारियों, बल सदस्यों एवम कुक को आपातकालीन स्थिति में फायर Extinguishers उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए प्रैक्टिकल अभ्यास कराया गया है ताकि विपरीत परिस्थिति में अग्निशामक यंत्र का उपयोग कर स्थिति को नियंत्रित कर सके।
