दंतेवाड़ा ।जिला के कराली पंचायत में एएम एनएस इंडिया कंपनी द्वारा जनहित में ग्रामीणों की सुविधा के लिए भूमि का समतलीकरण, सौंदर्यीकरण का कार्यों कंपनी द्रारा करके उक्त कार्य में ग्रामीणों का सहयोग कर रहा है । ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके ।आपको बता दें कि कंपनी के द्रारा टेलिंग्स का परिवहन एवं डंपिंग कर इस कार्य से ग्रामीणों की मदद ही कर रही है ।कंपनी ने इसकी जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी है कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि ए एम एन एस इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों एवं पर्यावरण के नियमों को ध्यान में रखते हुए पूरी नियम के तहत टेलिंग्स का परिवहन किया जा रहा है कंपनी अनुमति के तहत यह कार्य को कर रही है कराली पंचायत के उक्त स्थान पर जो वेस्ट मटेरियल गिराया जा रहा हैं उस स्थान पर भूमि का समतलीकरण ,सौंदर्यीकरण जन उपयोगी के कार्यों के लिए कंपनी के द्वारा किया जा रहा है साथ ही एएमएनएस इंडिया लिमिटेड द्वारा अपशिष्ट पदार्थ का परिवहन के दौरान किसी भी सड़क दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए परिवहन के सभी नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से हाईवा ट्रकों के माध्यम से उक्ता कार्य को किया जा रहा है अब तक किसी भी ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाने या यातायात नियमों की अवहेलना करने की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है इन ट्रको की गति सीमा सीमित है एवं अपने नियंत्रित गति के भीतर ही परिवहन कार्य किया जा रहा है । क्योंकि दंतेवाड़ा जिला एक संवेदनशील क्षेत्र है इसलिए परिवहन के लिए समय के साथ ही अनेक विषयों का विशेष ध्यान रखना होता है कंपनी से निकलने वाला वेस्ट मटेरियल एक ठोस पदार्थ है जिसमें नमी की मात्रा 18% है जो
जो सुखी डस्ट की श्रेणी में नहीं आता है और सूखे डस्ट या वेस्ट को जल छिड़काव कर गिला करने की आवश्यकता होती है परिवहन की जा रही मटेरियल को नहीं कंपनी द्वारा संबंधित ठेकेदार को भी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है ।
