रायपुर।
भारतीय अपना समाज पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पूरे 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी इसके लिए पार्टी तैयारी में जुट गई है। उक्त जानकारी आज पत्रकार वार्ता में पार्टी अध्यक्ष संतोष सिंह ने दी । उन्होंने बताया कि पार्टी स्वच्छ राजनीति की अपनी विचारधारा को लेकर प्रदेश में जनता के बीच जाएगी। पार्टी महिलाओं को आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़कर सहयोग करेंगी ,और उन्हें टिकट देगी। श्री सिंह ने कहा कि पार्टी प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जाएगी और जनता के मूल भूत सिविधाओ को पूरा करने पुरजोर कोशिश करेगा।







![]()


