दंतेवाड़ा । समाज प्रवक्ता संजय पंत ने प्रेस रिलीज कर कहा कि मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ के परिवार को 50 50 लाख मुआवजा दे परिवार से एक व्यक्ति को नियमित शासकीय नौकरी दे, घायलों को 5 5 लाख रुपए मुआवजा दे। पिछले बीजेपी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मांगों को पूरी नहीं कर पाई और अब कांग्रेस सरकार कर पा रही है चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के और बीजेपी पार्टी के नेता सत्ता पाने के लिए जनता को गुमराह करते हुए बड़े-बड़े लुभावने वादे करते हैं सत्ता पाते ही भूल जाते हैं।20 25 साल हो गए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने मांगों को लेकर संघर्षरत हैं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मांगों को हर सरकार अनदेखी करते आरही हैं छत्तीसगढ़ प्रदेश में15 साल बीजेपी की सरकार थी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मांगों को अनदेखी की अब कांग्रेसी पार्टी की सरकार है।और वह भी अनदेखी कर रही है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मात्र ₹6500, रुपए मंथली मानदेय के रूप में दिया जाता है और सहायिकाओं को 3000 रुपए दिया जाता है, जबकि हर विभाग का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बिना अधूरा है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ही ग्राम पंचायतों के क्षेत्रों में हर काम होते हैं हर प्रकार के काम कार्यकर्ताओं से ही लिया जाता है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमीनी निव स्तर से काम करते हैं, और हर काम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहता है उसके बावजूद भी सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही जो दुर्भाग्य की बात है, समाज सरकार से मांग करती है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित करते हुए इनकी मांगों को पूरी करें ताकि इनके परिवार भी खुशहाल जिंदगी खुशी जिंदगी जी सके ।
