एस एच अज़हर। एनएमडीसी की वृहद परियोजना किरंदुल में शनिवार को पदमनाथ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं श्रम यूनियनों ने नाईक को पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया। इसी कड़ी में सोमवार को कार्मिक विभाग के प्रमुख बी. के. माधव, उप महाप्रबंधक (कार्मिक) ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नाईक मुख्य महाप्रबंधक को उनके कार्यालय में पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात करवाकर परिचय करवाया। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ में नए परियोजना प्रमुख पदमनाथ नाईक, मुख्य महाप्रबंधक का स्वागत किया ।








