रायपुर। रायपुर में फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने विधानसभा और मंदिर हसौद रोड को जोड़ने वाली रिंग रोड नंबर 3 में संचालित अवैध जर्दा फैक्ट्री के खिलाफ देर रात बड़ी कार्रवाई की।
अवैध फैक्ट्री से करीब 5 करोड़ रुपए कीमत का गुटखा, मसाला और मशीने जब्त की गई। टीम को फैक्टरी में मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से फैक्टरी में काम करने आए 45 मजदूर भी मिले।






![]()


मजदूरों ने बताया की यहां सितार और माणिकचंद ब्रांड का जर्दा वाला गुटखा बनाया जाता है। मजदूरों के ठेकेदार का नाम भंवर सिंह है जबकि फैक्टरी मालिक का नाम गुरुमुख है। फिलहाल विभाग की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।
