रोवर-रेंजर कक्ष का उदघाटन राजेश अग्रवाल के द्वारा किया गया
रायपुर।
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कालेज रायपुर में रोवर-रेंजर कक्ष का उदघाटन राजेश अग्रवाल जी के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में राज्यपाल परीक्षा में उत्तीर्ण रोवर-रेंजर को प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही तीन दिवसीय कैंप व मनाली कैंप के रोवर – रेंजरो को भी प्रमाणपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। मैक में यह कार्यक्रम रोवर रेंजर (पुरूष स्काउट एवं महिला स्काउट) के व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निशुल्क आयोजित किया जाता है।
कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल जी ने सभी रोवर तथा रेंजर्स को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाइयां दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कालेज के प्राचार्य डाॅ. एम.एस मिश्रा जी ने रोवर रेंजर के द्वारा किए गए कार्यो को सराहा तथा भविष्य में इसी तरह के योगदान की उनसे कामना की ।
रोवर एवं रेंजर प्रमाण पत्र वितरण का आयोजन मैक के नवनिर्मित रोवर-रेंजर कक्ष में किया गया , रोवर {पुरूष स्काउट}, रेंजर {महिला स्काउट} का उद्देश्य समाज सेवा है। निःस्वार्थ भाव से, त्याग के भाव से समाज की विभिन्न प्रकार की समस्याओं को दूर करने में रोवर रेंजर व्यक्तिगत रूप से एवं संगठित रूप से सेवाएॅं देते है।
रोवर रेंजर का समाज के प्रति विशेष उद्देश्य को बद़ावा देने का काम करते है जैसे समाज की आवश्यकताओं को पहचान कर समस्या-समाधान पद्धति से विद्यार्थियों में निःस्वार्थ समाज सेवा करने का भाव विकसित करना है तथा समाज की जरूरतों और तकलीफों को पहाचानना व विद्यार्थी को जीवन में आनेवाली विकट परिस्थितियों में समस्या-समाधान की प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें समाज के प्रति समर्पित एवं संवेदनशील बनाना है।
विद्यार्थियों में सामाजिक संवेदनशीलता एवं समाजिक दायित्व का भाव विकसित करना। हमारे नवजवान जिस समाज के लिए कार्य कर रहे हैं उस समाज को अच्छी तरह समझना। विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सेवा योजना का कार्य करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना।
स्वयं के विकास के साथ-साथ परमार्थवाले व्यक्तित्वों को विकसित करना । इस कार्यक्रम में लगभग 100 रोवर और रेंजर ने हिस्सा लिया ।
यह समूचा आयोजन सीनियर रोवर लीडर डाॅ. डिग्री लाल पटेल, रोवर प्रभारी अभिजीत चक्रवर्ति, रेंजर प्रभारी डाॅ. आकाक्षा दुबे,वरिष्ट सदस्य गोपीराम सोनकर तथा प्रशासक श्री सिद्धार्थ सभरवाल के मार्गदर्शन में किया गया। मैक कालेज रायपुर समाज को अपनी सेवाएं प्रदान करने वाला एक सक्रिय संस्थान है ।
