रायपुर।
सीआईबी डिटेक्टिव विंग रे सु ब रायपुर के द्वारा रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही के दौरान प्रमोद मेश्राम पिता राजकुमार मेश्राम उम्र 32 साल निवासी भारतमता चौक विकास नगर विश्वास किराना स्टोर के पास गुड़ियारी थाना गुड़ियारी जिला रायपुर द्वारा अपने घर से मोबाइल में 03 नग पर्सनल यूजर आईडी से रेल आरक्षित ई टिकटों का अवैध व्यापार करना पाया गया। उसके पास से रेल ई आरक्षित टिकट यात्रा किया हुआ (पास्ट) 57 नग कीमत रू 122825.60/- (एक लाख बाईस हजार आठ सौ पच्चीस रुपए साठ पैसा),* मोबाइल सहित जब्त किया गया, मौके पर आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही कर, आर पी एफ पोस्ट रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। जहां *अप क्रमांक 3225/23 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 02.06.23* के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
*नोट-* सी आई बी गोंदिया को मिले प्रबल आई डी की जांच में पाया गया की उक्त आई डी को रायपुर से संचालित किया जा रहा है। उनके द्वारा जानकारी सी आई बी रायपुर से दिनांक 01.06.23 को साझा कर सराहनीय योगदान दिया गया । संचालक की पहचान कर आज दिनांक 02.06.23 को वैधानिक कार्यवाही की गई।







![]()


