जिले से मानवता को शर्मसार करने और दिल को झंकझोर कर रख देने वाली एक घटना का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी मन विचलित हो जाएगा। ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि वीडियो में एक महिला एक मासूम बच्ची की पिटाई करती हुई नजर आ रही है। महिला बड़ी ही बेरहमी से बच्ची को पिट रही है और इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। कांकेर का ये वीडियो शिवनगर के दत्तक ग्रहण केंद्र का है,और ये बेरहम महिला वहां की प्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी है। इस वीडियो में महिला पहले एक बच्चे की पिटाई करती है, और फिर दूसरी बच्ची की भी पिटाई करने लगती है। सीमा द्विवेदी ने बच्ची को पहले हाथ से मारा फिर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा खड़ा किया और फिर बांह पकड़कर पलंग पर पटक दिया। बच्ची चीखती चिल्लाती है, रोने लगती है लेकिन मैनेजर को तरस आना तो दूर, उसकी और पिटाई करने लगती है।
दो आया वहां से गुजरती हैं, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती की बच्चों के साथ हो रही बर्बरता को रोक सके। जब ये सब हो रहा था, उसी बीच एक दूसरी बच्ची वहां पहुंच गई तो मैनेजर महिला उसे पास बुलाकर सवाल जवाब करने लगती है। फिर बाल पकड़कर उसकी भी पिटाई शुरू कर देती है। बच्ची गिरती है तो उसे उठाकर पलंग पर लेटा कर पीटती है।बताया जा रहा की रप्रोग्राम मैनेजर सीमा द्विवेदी पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।






![]()


