Skip to content
May 31, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • भाजयुमो ने भ्रष्टाचार की बारात निकाली
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

भाजयुमो ने भ्रष्टाचार की बारात निकाली

Purushottam Manhare June 6, 2023

*रायपुर।* भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में मंगलवार को रायपुर शहर में भ्रष्टाचारियों की बारात बैंड बाजे के साथ निकाली गई। गोविंदा गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में भूपेश सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कोयला, शराब, चावल, पीएससी, रेत, जमीन आदि के घोटालों ने प्रदेश को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। भाजयुमो जनता तक इस विषय को पहुंचाना चाहता है कि कैसे जनता की चुनी हुई यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है!

भाजयुमो द्वारा निकाली गई भ्रष्टाचार की बारात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दूल्हे के रूप में घोड़े पर बिठाया गया और और डेरवा के तौर पर महापौर एजाज ढेबर को दिखाया गया। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग रूप में बाराती के रूप में दिखाया गया। बारात में शामिल कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के मंत्रियों के मुखौटे पहनकर बैंड बाजे के साथ एक नाटक के रूप में जस्तम्भ चौक के शंकर नगर कवासी लखमा के घर जा रहे थे जिन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा महतारी चौक के पास रोका गया। इस दौरान पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई। रायपुर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी ने बताया कि यह सरकार जनता के जेब में डाका डाल रही है और यह बारात जनता के बीच जाने का एक माध्यम है। भ्रष्टाचार की बारात पूरे नाट्यांश के रूप में मुखौटे और शराब के बोतलों के साथ निकली। शहर के सभी मुख्य चौक-चौराहों पर इस बारात के निमंत्रण पत्र बाँटे गए। प्रदेशभर में सोशल मीडिया पर भी भ्रष्टाचार की बारात का निमंत्रण पत्र खूब वायरल हुआ। राजधानीवासियों ने भी इस बारात में बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपना भरपूर समर्थन दिया। बाद में विकास मित्तल ने बताया कि इस भ्रष्टाचार की बारात से जनता को बताया गया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बेखौफ शराब, कोल, रेत, जमीन, चावल, पीएससी आदि घोटालों को अंजडाम दिया जिसमें प्रदेश सरकार के कई अफसर, दलाल, नेता आज जेल में है। *भूपेश सरकार ने अपने भ्रष्टाचार के कुशासन के ख़िलाफ़ अंत में महातारी माता के सामने कान पकड़ के माफ़ी माँगा।* जनता का भी भरपूर सहयोग भाजयुमो की इस बारात को मिला। भाजयुमो इस सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ता जायेगा, आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता ही इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

इस प्रदर्शन में संजय श्रीवास्तव, गुंजन प्रजापति,भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, रितेश मोहरे,मनीष पांडे,जिला महामंत्री राहुल राव, अर्पित सूर्यवंशी, शरद राठौर,अभिषेक धाँगर,प्रणय साहू,आशीष आहूजा, शंकर साहू, राहुल यादव, सोनू यादव, योगी साहू, संदीप कसार, सत्यम पांडे, अमितेश, राहुल यादव,राहुल जैन,भरतकुंडे,आकाश शर्मा,राज गायकवाड़,अंजीनेश शुक्ला,प्रखर मिश्रा,अन्वेश पांडेय,गंधर्व पांडे,संभव शाह, सोनू यादव,वासु शर्मा,दीपू शर्मा, विकी राव,विनय जैन,समीर फ़रीकर,अनिल शर्मा,अनिल नायडू,पन्ना दुबे, शान्तनु शुक्ला,शर्मेश वर्मा,प्रखर साहू,आकाश तिवारी,700 से अधिक शामिल थे।
—————————-

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous हजारों की संख्या में जल, जंगल, जमीन के लिए आदिवासी जुटे
Next इतने सालों में भी यदि पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध नही करा पाए ऐसे जनप्रतिनिधियों को तो स्वयं पद त्याग देना चाहिए-अज़ीम खान,प्रदेश सह सचिव अल्पसंख्यक*

Related Stories

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में

May 30, 2026
नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*

May 27, 2026
अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Latest
  • Uncategorized
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 27, 2026

Recent Posts

  • उत्पादन और बिक्री मिलियन टन में, और वित्तीय आंकड़े करोड़ रुपये में
  • नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन: कृषि मंत्री  नेताम*
  • अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 
  • सोनिया गांधी के ख़िलाफ़ सोशल मीडिया में अनर्गल टिप्पणी,श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने थाना घेरा ,की जमकर नारेबाजी,

You may have missed

जर्किन और डब्बों में पेट्रोल-डीजल नहीं देने का आदेश बेतुका, किसान और ग्रामीण जनता के हितों के खिलाफ : देवलाल नरेटी, 

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.