रायपुर वामा कैपिटल ने साडी मे..मैराथन दौड़ का आयोजन 11 जून को किया है। दौड़ रोड सेफ्टी के लिए और भारतीय परिधान होगा। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर चंचल पलसानिया, निर्देशक दिया मूलचंदानी , लीना वाढेर ,रूपाली दुबे, आंचल पंजवानी , शीतल उपाध्याय ,जया अरोरा ,स्नेहा अग्रवाल, संस्था की अध्यक्षा शिखा गोलछा ,सचिव शिल्पा काबरा सभी के सोच साकार नतीजा धाविका रन वो भी साडी मे.. भारतीय पारंपरिक परिधान में दौड़ नेताजी सुभाष स्टेडियम से प्रारंभ होकर काली मन्दिर, होते हुए डीके हॉस्पिटल से अपने तय समय में सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी । मैराथन 11 जून सुबह 6:00 बजे स्टेडियम से प्रारंभ होगी
मैराथन में सभी समाज संस्था, सोसाइटी के लोग शामिल होकर बहुत सारे अवार्ड जीत सकते हैं इसके अलावा पर्सनल रिकॉग्निशन के लिए भी बहुत सारे अवार्ड है रायपुर की जनता इस दौड़ में शामिल होकर धाविका रन इन साड़ी पावर्ड बाय सन एंड संस ज्वेलर्स मे भाग लेकर अपनी असीम क्षमता को दिखा सकते हैं। सारी नारी शक्ति को इस दौड़ के लिए हम सादर आमंत्रित करते हैं। सभी उम्र की महिलाएं भाग ले सकतीं है।
उपरोक्त जानकारी संस्था की पीआरओ सुमन दीवान ने दी
