Skip to content
June 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • *एसीआई में मरीज को पहली दफ़ा लगा विश्व का सबसे छोटा पेसमेकर*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़
  • स्वास्थ्य

*एसीआई में मरीज को पहली दफ़ा लगा विश्व का सबसे छोटा पेसमेकर*

Purushottam Manhare June 13, 2023

*रायपुर. 12 जून 2023.* पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट में आज विश्व के सबसे छोटे आकार का पेसमेकर प्रत्यारोपित कर आठ बार हृदय की जटिल प्रक्रिया से गुजरे हुए मरीज को नया जीवन दिया गया। एसीआई में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने कम्प्लीट हार्ट ब्लाकेज (पूर्ण हृदय अवरोध) की समस्या से पीड़ित राजनांदगांव निवासी 63 वर्षीय मरीज के हृदय में विटामिन वाले कैप्सूल के आकार का पेसमेकर प्रत्यारोपित कर हृदय की समस्या से निज़ात दिलाई। प्रत्यारोपण के बाद दिल के चैंबर में तैरने वाले इस पेसमेकर का नाम माइक्रा है जो लीडलेस यानी बिना लीड के जांघ की नसों के माध्यम से प्रत्यारोपित किया जाता है।

इस केस में सबसे खास बात यह है कि मरीज के एसीआई पहुंचने से लेकर आज उसके हृदय में पेसमेकर प्रत्यारोपण करने की कहानी काफी संघर्षों से भरी हुई है। मरीज को वर्ष 2010 में एक निजी अस्पताल में पहला पेसमेकर लगा, वर्ष 2020 में पेसमेकर की बैटरी खत्म हो गई तो इंदौर में नया बैटरी लगवाया। वर्ष 2021 में पेसमेकर चमड़ी से बाहर आ गया। वर्ष 2021-22 में बाहर आये पेसमेकर को सेट करने के लिए चार बार प्लास्टिक सर्जरी हुई। वर्ष 2022 में लीड एक्सट्रेक्शन करके दायें साइड से निकाल कर बायें साइड में डाला। मरीज की समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। फरवरी 2023 में मरीज एसीआई पहुंचा जहां पर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव एवं टीम ने बाहर निकले हुए पेसमेकर को छाती के मांसपेशियों के पीछे डाला। कुछ समय बाद मरीज को आटो इम्यून डिसऑर्डर होने के कारण हर्पीज की समस्या हो गई और छाती में इन्फेक्शन हो गया। मवाद बहने लगा। अंततः मरीज वापस एसीआई पहुंचा और यहां उसे हृदय की इन सभी जटिलताओं का समाधान सबसे छोटे पेसमेकर के प्रत्यारोपण के बाद मिला।

*ऐसे संपन्न हुई प्रक्रिया*
डॉ. स्मित श्रीवास्तव के मुताबिक, सबसे पहले दायीं जांघ के फीमोरल वेन से नीडिल डाला गया। उसके बाद शिफ्ट वायर के ऊपर इंट्रोट्यूब डाला। इंट्रोट्यूब के ऊपर से माइक्रा डिलीवरी सिस्टम को डाला गया। माइक्रा कैप्सूल के स्वरूप में माउंडेट रहता है। इसके बाद माइक्रा डिलीवरी सिस्टम को राइट एट्रियम में लेकर जायेंगे। राइट एट्रियम से बेंट करके राइट वेंट्रिकल सेप्टम में लेकर जायेंगे। उसके बाद माइक्रा को अंदर ही अंदर डिलीवरी सिस्टम के माध्यम से रिलीज करेंगे। रिलीज करने के बाद वह ऑटोमेटिक राइट वेंट्रिकल सेप्टम में फिट हो जाते हैं। इसमें चार पतले कांटे की तरह धागेनुमा संरचना होती है जिसकी मदद से वह सेप्टम में फिट हो जाता है और देखने पर ऐसा प्रतीत होता है मानो तैर रहा हो। इसके बाद मरीज का इलेक्ट्रिकल पैरामीटर मापते हैं। संतोषप्रद होने पर उसी स्थिति में रख कर बाकी सिस्टम को बाहर खींच लेते हैं । प्रत्यारोपण के बाद लीड लेस पेसमेकर हृदय को विद्युत तरंगे भेजता रहता है जिससे दिल धड़कता रहेगा। इसमें इन्फेक्शन की संभावना काफी कम होती है और बैटरी लाइफ 12 साल तक रहता है।

*सिंगल चेम्बर पेसमेकर है माइक्रा*
माइक्रा सिंगल-चेंबर पेसमेकर होता है जो एक विटामिन के कैप्सूल के आकार का होता है और इसे सीधे हृदय में लगाया जा सकता है इसलिये इसमें लीड्स को भी प्रत्यारोपित करने की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया के अंतर्गत पेसमेकर को पैर में कैथेटर के माध्यम से प्रत्यारोपित किया जाता है और छाती में चीरा लगाने की आवश्यकता नहीं होती है।

*टीम में ये रहे शामिल*
डॉ. स्मित श्रीवास्तव के साथ डॉ. सी. के. दास, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट तान्या छौड़ा, टेक्नीशियन आई. पी. वर्मा, खेम सिंह, नवीन ठाकुर, जितेन्द्र, आशा, बी. जॉन, डेविड, खोगेन्द्र एवं टीम।
–00–

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg CgRaipur news

Post navigation

Previous मोदी सरकार बनने के बाद रेल मंत्रालय भगवान भरोसे चल रही है – कांग्रेस*
Next कैट 28 जून को व्यापारी दिवस मनायेगा – अमर पारवानी

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा*

You may have missed

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.