Skip to content
July 26, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • रायपुर सिटी सेंटर शापिंग मॉल अब नए लुक में, 20 जून को मॉल का शुभारंभ करेंगे पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल
  • छत्तीसगढ़
  • राजनीति

रायपुर सिटी सेंटर शापिंग मॉल अब नए लुक में, 20 जून को मॉल का शुभारंभ करेंगे पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल

Purushottam Manhare June 17, 2023

रायपुर। रायपुर सिटी सेंटर, शापिंग मॉल एक बार फिर अपनी नई साज-सज्जा व सुविधाओं के साथ छत्तीसगढ़वासियों को सेवाएं देने तैयार हो गया है। पंडरी के महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट स्थित रायपुर सिटी सेंटर नया व पुराने रायपुर के बीचो-बीच है जहां से अन्य मुख्य बाजार, रिहायशी इलाका, विमानतल, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से चंद मिनट के फासले पर पहुंचा जा सकता है। विभिन्न श्रेणियों (केटेगरी) के प्रतिष्ठित नेशनल व इंटरनेशनल ब्रांडों के अपने रिटेल आउटलेट यहां हैं। सिर्फ खरीदी ही नहीं बल्कि फूड जोन व मनोरंजन के मॉल कल्चर वाली सुविधाएं भी मिलेंगी। ऑफिस व को-वर्किंग स्पेस भी अलग-अलग मॉले पर है। रायपुर सिटी सेंटर एक शापिंग मॉल से कहीं अधिक अपने आप में बेंच मार्क है। 20 जून रथयात्रा के शुभ अवसर पर इसका शुभारंभ पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिलदेव व मदनलाल करेंगे। उक्त जानकारी रायपुर सिटी सेंटर के प्रमोटर धर्मेन्द्र जैन व एम‌डी अमित तिलवानी   ने‌ दी उन्होंने बताया कि रायपुर सिटी सेंटर को नए लुक देने के पूर्व शापिंग मॉल में आने वालों से भी सुझाव मांगे गए थे कि क्या सुधार व जरूरतें हैं, उनके विचार भी इस नव निमॉण में साझा किया गया। महानगर की तर्ज पर आगे बढ़ते रायपुर शहर के लोगों की क्रयशक्ति व जीवन शैली भी परिवर्तित हुआ है और वे जिस प्रकार का एक संपूर्ण शापिंग मॉल चाहते हैं उनकी सारी जरूरतें रायपुर सिटी सेंटर से पूरी होगी। अत्याधुनिक पेशकश के साथ विश्व स्तरीय निरमाण सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

श्री जैन ने बताया कि शहर के बीचों बीच 5.7 एकड़ पर यह निर्मित है। पूरी तरह से वातानुकूलित शापिंग मॉल में 13 लिफ्ट, 13 एसकेलेटेर और 1 ट्रैवलेट, शत-प्रतिशत पावर बैकअप, ऑटो फायर फाइटिंग सिस्टम, ग्राउंड लेबल पर 3 तरफ से एंट्री, बड़ी पार्किंग जिसमें कार की ही बात करें तो 800 कार की पार्क संभव, 24 घंटे सुरक्षा व हाउसकीपिंग, मॉल का प्रवेश द्वार अब और अधिक चौड़ा जो सभी 4 गेट्स और जोन से जुड़ा हुआ है, जो कि बड़े लैंडस्केपिंग के साथ फ्रेश लुक प्रदान करता है तथा आने जाने की सुविधा को आसान बनाता है।
रिटेल एरिया को बढ़ाया गया है और दो नई मंजिलों को रिटेल में बदला गया है जो कि तीसरी व चौथी मंजिल है इससे रिटेलर्स को व्यवसाय बढ़ाने में मदद मिलेगी वहीं ग्राहकों को बेहतर विकल्प। ऑफिस और को-वर्किंग स्पेस तीसरी और चौथी मंजिलों से जुड़ी, जहां लगभग 80 कार्यालय इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि सिटी सेंटर कार्पोरेट घरानो के लिए भी प्रमुख स्थान होगा। मंजिले अब प्रापर जोनिंग के हिसाब से प्लान किया जायेगा। दूसरी मंजिल पूरी तरह से महिलाओं और बच्चों के लिए केंद्रित होगा, तीसरी मंजिल पर खाने-पीने का पूरा सामान और ब्रांड स्टोर उपलब्ध होंगे तथा चौथी मंंजिल पर गेम जोन, रेस्टोरेंट होंगे।
स्वाद के चाहने वालों को भी सुखद अनुभव मिलेगा तीसरी मंजिल में मैकडानल्ड्स, केएफसी, पिज्जा हट, बर्गर किंग, डोमिनोज जैसे इंटरनेशनल क्यूएसआर के साथ नए डिजाइन का फूड कोर्ट है। किटी पार्टी जैसे अवसरों के लिए भी विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। चौथी मंजिल पर पब, गेमिंग जोन कैफे की सुविधा है। पीवीआर पूरी तरह से नए लुक और अधिक क्षमता के साथ दूसरी मंजिल पर स्थित है। पीवीआर के पास 1089 सीटों की क्षमता वाली 5 ऑडी है और शहर में सबसे ज्याादा आक्यूपैसी है।
लाइफस्टाइल, शापर्स स्टाप, एचएंडएम, मार्क एंड स्पेंसर्स, पैंटालून, मैक्स, ग्लोब्स, जाकी, बाटा, जोडिएक, लेविस पार्क एवेन्यू, वैन हुसेन, विल्डक्राप्ट, ट्रेन्ड्स, मेट्रो शूज, वुडलैंड, मोची, स्केचर्स, रीबाक, एडिडास, प्योमा. वीआईपी, सफारी के साथ और भी बहुत से एंकर मॉल में आने वालों के पसंदीदा ब्रांड्स है। रिलायंस स्मार्ट लोअर ग्राउंड पर है। इस शॉपिंग मॉल में लगभग 1200 लोग कार्यरत है जिसमें बढ़ोत्तरी करने पर 2000 से अधिक लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। उक्त सारी सुविधाएं मॉल संस्कृति को और नई ऊचाईंया प्रदान करेगा और ग्राहकों को बेहतर सुविधा तथा सुखद अनुभव।

रायपुर सिटी सेंटर कार्निवाल
( 20 जून से 25 जून 2023)
——————
20 जून
– शाम 4 बजे – कॉर्निवाल का शुभारंभ पूर्व क्रिकेट स्टार कपिलदेव के द्वारा
– 4.30 से 5 बजे – आडियंश के साथ रूबरू होंगे कपिलदेव
– 6 से 7 बजे – शॉपिंग मॉल में क्रिकेट टर्फ का उद्घाटन कपिलदेव व मदनलाल द्वारा
21 जून
– सुबह 7 से 8 बजे – विश्व योग दिवस सेलिब्रेशन
– 8 से 8.30 बजे – डाइट सेमीनार
– सुबह 11 से शाम 4 बजे – फैशन शो, गायन व डांस के लिए आडिशन
– शाम 4 से 7 बजे-चित्रकला प्रतियोगिता (चित्रण 2.0)
22 जून
– दोपहर 12 से शाम 4 बजे – बेकर्स एंड जायका कॉम्पीटिशन
– शाम 4 से 7 बजे-फैशन शो, गायन व डांस कॉम्पीटिशन का फिनाले
– शाम 7 बजे – बेकर्स व जायका का फिनाले, मास्टर शेफ पंकज बुद्धिराजा की उपस्थिति में
23 जून
– शाम 6 से रात्रि 9 बजे – मिसेज छत्तीसगढ़ व मिस छत्तीसगढ़ काम्पीटिशन
24 जून
– दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे -फूड एंड फ्ली मार्केट (वाल्यूम 01)
डांस, म्यूजिक, मस्ती एंड फन
25 जून
– दोपहर 3 से रात्रि 9 बजे – दूसरा दिन-फूड एंड फ्ली मार्केट (वाल्यूम 01)
डांस, म्यूजिक, मस्ती एंड फन

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: News cg

Post navigation

Previous पुलिस कर्मियों के लिए डीजीपी ने जारी की नई गाइड ‌लाईन,, वर्दी में नहीं बना पाएंगे अब रील्स
Next जैन संत  विराग मुनि के 154 उपवास पूर्ण , दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर सुखशाता की मंगलकामना*

Related Stories

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026

Recent Posts

  • Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis

You may have missed

Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • Uncategorized

Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri

July 26, 2026
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव

July 26, 2026
Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • Uncategorized

Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif

July 26, 2026
23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026

Recent Posts

  • Bahis dünyasında avantaj sağlayan Bahiscom güncel erişim seçenekleri
  • धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, राजनीतिक मजबूरी: इन्द्र साव
  • Bahiscom kullanıcıları için kayıp bonus fırsatları aktif
  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.