Skip to content
July 25, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सोनकरपारा स्थित अपने भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सोनकरपारा स्थित अपने भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

Purushottam Manhare June 17, 2023

थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सोनकरपारा स्थित अपने भाई के मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाला आरोपी चचेरा भाई अमित सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत सोनकरपारा स्थित प्रार्थी के मकान में 11जून  की दरम्यानी रात्रि  चोरी की घटना को अंजाम था । पुलिस ने बताया कि प्रार्थी चंद्रशेखर सोनकर ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सोनकरपारा सत्ती मंदिर के पास पुरानी बस्ती में रहता है। प्रार्थी 11जून की रात्रि सपरिवार विवाह कार्यक्रम में अपने ससुराल भाठागांव गया था तथा घर में प्रार्थी की दो बहने रूके थे।12जून को सुबह प्रार्थी की छोटी बहन रूम अंदर जाकर देखी तो बिस्तर में एक सोने का झुमका पडा था, तो वह अलमारी खोलकर देखी तो आलमारी में रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। जिसकी सूचना प्रार्थी को मिलने पर प्रार्थी घर आकर देखा तो आलमारी में रखें सोने के जेवरात एवं नगदी रकम तथा उपर कमरा में रखा मोबाईल फोन एवं लैपटॉप भी नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर में प्रवेश कर लाखों रूपये कीमत के उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।चोरी की  घटना के संबंध में प्रार्थी, उसकी बहन एवं घर के अन्य सदस्यों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आस-पास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए आरोपियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि दिनांक घटना को सोनकरपारा पुरानी बस्ती निवासी अमित सोनकर जो रिश्ते में प्रार्थी का चचेरा भाई है, को प्रार्थी के घर के आसपास देर रात्रि संदिग्ध हालत मंे देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा अमित सोनकर की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना के संबंध में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर अमित सोनकर द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी अमित सोनकर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात 14 तोला, 01 नग लैपटॉप, 01 नग मोबाईल फोन एवं नगदी रकम 6,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 7,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी अमित सोनकर रिश्ते में प्रार्थी का चचेरा भाई है, जिसका प्रार्थी के घर आना-जाना था। आरोपी को इस बात की जानकारी थीं कि दिनांक घटना की रात्रि प्रार्थी सपरिवार विवाह कार्यक्रम में अपने ससुराल भाठगांव गया है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने प्रार्थी के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपी अमित सोनकर पूर्व में भी दुष्कर्म एवं पॉस्को एक्ट के मामले में जेल निरूद्ध रह चुका है।

*गिरफ्तार आरोपी – अमित सोनकर उर्फ भैया पिता राजेन्द्र सोनकर उम्र 19 साल निवासी सत्ती मंदिर के पास सोनकरपारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news

Post navigation

Previous जैन संत  विराग मुनि के 154 उपवास पूर्ण , दादागुरुदेव की बड़ी पूजा कर सुखशाता की मंगलकामना*
Next भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मान चुका है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा चुनावी मुकाबले में कहीं नहीं*

Related Stories

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ

You may have missed

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*

July 24, 2026
Most Bet Online Bahis
  • Uncategorized

Most Bet Online Bahis

July 23, 2026
बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश

July 22, 2026
कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

July 22, 2026

Recent Posts

  • 23 से 26 जुलाई तक होगा बैलाडीला कबड्डी लीग का आयोजन*
  • Most Bet Online Bahis
  • बलौदा बाजार में कांग्रेस ने किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन, नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जताया आक्रोश
  • कुआकोंडा में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 140 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
  • भारत मंडपम में आयोजित देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर “भारत व्यापार महोत्सव” के लिए छत्तीसगढ़ से बिजनेस डेलीगेट रजिस्ट्रेशन का शुभारंभ
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.