रायपुर।
सारथी सिंधी समाजसेवी संस्था द्वारा 18-06-2023 दिन रविवार को कटोरा तालाब स्थित झूलेलाल सरोवर में हनुमान चालीसा के साथ दरियाशाह की आरती का आयोजन किया गया।
जिसमें महिला पुरुष एवं बच्चों के साथ समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग सपरिवार उपस्थित हुए। दरियाशाह की आरती कर देश और प्रदेश की खुशहाली और प्रगति की कामना की गयी।
इस दौरान रविवार को जिनका जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ थी उनको उपहार भी बांटा गया।
इसमें संस्था की ओर से मुख्य रूप से सुरेश दोदवानी, विजय बठेजा, राजेश रतनानी, महेश बृजवानी, मुकेश थवानी, इंदु गोधवानी, सुरेश सुखीजा, अमर चंदनानी, रवि पंजवानी उपस्थित थे।
इनके अलावा मुख्य रूप से दिलीप चंदनानी, नंदलाल बलवानी, नारायण नंदवानी, भावेश रामानी, धर्मेन्द्र पंजवानी, महेश चंदनानी, लक्ष्मण हेमनानी, विष्णु सेवलानी, सुनील गुरनानी, तनेश आहुजा, अशोक अटलानी, आदि पंचायतों के मुखीगण भी कार्यक्रम में शामिल होकर आरती की। इनके अलावा महिला सदस्यों में साधना बृजवानी, चांदनी नंदवानी, प्रीती बठेजा, दिव्या आडवाणी, वंदना रतनानी, रितिका तेजवानी, मधु आर्य, सरिता मोटवानी, रागिनी गोगिया, राजश्री रतनानी, लता पंजवानी, पूनम मैठानी, अंजना चंदवानी उपस्थिति दी और सहयोग किया।
उक्त जानकारी संस्था के सुरेश दोदवानी और मुकेश थावानी द्वारा दी गयी।






![]()


