Skip to content
June 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Vrihad Bharat

Vrihad Bharat

News Portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राजनीति
  • अपराध
  • स्वास्थ्य
  • टेक्नोलॉजी
Watch Videos
  • Home
  • बड़े मंदिर मे अपराजेय साधक आचार्य  विद्यासागर महाराज का 56 वां दीक्षा दिवस भक्ति भाव से मनाया गया
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

बड़े मंदिर मे अपराजेय साधक आचार्य  विद्यासागर महाराज का 56 वां दीक्षा दिवस भक्ति भाव से मनाया गया

Purushottam Manhare June 23, 2023

रायपुर।

अध्यात्म सरोवर के राजहंस संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर महामुनिराज का 56 वां मुनि दीक्षा दिवस आज आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पंचायत ट्रस्ट मालवीय रोड रायपुर मे समाज द्वारा भक्तिभाव सें मनाया गया आज प्रातः काल मंदिर जी मे शांतिधारा नित्य अभिषेक एवं पूजन के पश्चात महाअर्घ श्रीफल चढ़ाया कर आरती की गयी जिसमे प्रमुख रूप सें श्रेयश जैन प्रवीण जैन सुजीत जैन दिलीप जैन प्रणीत जैन कृष जैन अक्षत जैन उपस्थित थे साथ ही आज सेवार्थ नि:शुल्क भोजन योजना भैरव सोसायटी में स्थित निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं परिजनों के सेवार्थ श्री हीरसूरी भवन में आयंबिलशाला श्री विमलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट,भैरव सोसाइटी रायपुर द्वारा जैन भोजनशाला के ” भोजन योजना” के अंतर्गत 200 से अधिक लोगों को ट्रस्ट कमेटी की ओर से निःशुल्क भोजन वितरण कराया गया जिसमें मनीष जैन चूडी वाले, लोकेश जैन, श्रेयस जैन ,प्रणीत जैन, प्रवीण जैन ,विजय जैन ने सहयोग दिया यह जानकारी सचिव राजेश रज्जन जैन ने दी ट्रस्ट कमेटी के उपाध्यक्ष श्रेयश जैन (बालू ) एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया की बड़े हर्ष की बात है की आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का 2023 का चातुर्मास पावन वर्षायोग वर्तमान मे छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थंस्थल पर हो रहा है आचार्य श्री अभी वही विराजमान है आचार्य विद्यासागर महामुनिराज आज इस धरती पर चलते फिरते भगवान के समान अपनी चर्या का पालन कर अपना मोक्ष मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। अनियत विहारी संत है जो कि बिना बताए ही अपना विहार करते हैं। आजीवन नमक, शकर, हरी सब्जियां,आदि वस्तुओं का त्याग कर चुके हैं। आज से 56 वर्ष पूर्व आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने सन 1968 में ब्रम्हचारी विद्याधर को राजस्थान के अजमेर नगर में आषाढ़ शुक्ल पंचमी को मुनि दीक्षा दी गई थी।

 

उसके बाद से ही मुनिश्री विद्यासागर जी ने अपनी मुनि चर्या में अपने कर्तव्यों का निरतिचार पालन किया और आज पूरा विश्व उनका गुणगान कर रहा है। आज सैकड़ों ब्रम्हचारी भी एवं ब्रम्हचारिणी बहनों ने आजीवन ब्रम्हचर्य का नियम ले रखा है।ऐसे गुरु का जितना उपकार हम सभी पर है उसकी महिमा कैसे बताए हम आज इस दीक्षा दिवस में अवसर पर आप सभी भी आचार्य श्री के कहे हुए मार्ग पर चलकर अपना जीवन धन्य करें, आपके पवित्र कर कमलों से अभी तक 130 मुनि दीक्षा, 172 आर्यिका दिवस, 56 ऐलक दीक्षा, 64 क्षुल्लक दीक्षा एवं 3 क्षुल्लक दीक्षा दीक्षा हो चुकी है। वर्तमान में विराट संघ है। आपके योग्य चर्या से प्रभावित होकर 1000 से अधिक युवक-युवतियों ने ब्रह्मचर्य व्रत ग्रहण किया है,ये सभी भाई-बहन उच्च शिक्षा एवं समृद्ध परिवार से हैं। तीर्थंकर जैसे परम उपकारी भावना के कारण भूत लोक कल्याण की भावना से अनुप्राणित आपने अपने लोकोपकारी कार्यकलापों को अपनी प्रेरणा और आशीर्वाद प्रदान किया। जैसे जीवदया के क्षेत्र में संपूर्ण भारत वर्ष में संचालित गौ शालाएं, चिकित्सा क्षेत्र में भाग्योदय चिकित्सा सागर, शिक्षा क्षेत्र में-प्रतिभा स्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ जबलपुर (म.प्र.) डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़) एवं रामटेक (महाराष्ट्र), शांतिधारा दुग्ध योजना बीना बारहा, पूरी मैत्री, हथकरघा आदि लोक कल्याण कारी संस्थाएं आपका आशीर्वाद ही सुफल है।

 

About Author

Purushottam Manhare

See author's posts

Tags: cg news Raipur

Post navigation

Previous अग्रवाल महिला मंडल ने एम्स हॉस्पिटल के मरीजों व परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन प्रसादी एवं खीर पुरी का किया वितरण
Next इंडियाज़ बेस्ट डांसर 3 में ‘सुपर हिट संडे विथ सानू दा’ में अनिकेत चौहान के शानदार ट्रिब्यूट एक्ट पर फिदा हो गए कुमार सानू!

Related Stories

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

June 12, 2026
विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी
  • Latest
  • Newsbeat
  • छत्तीसगढ़

विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता करेंगे राष्ट्र निर्माण का कार्य : निलेश सोलंकी

June 12, 2026
विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
  • Latest
  • छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*

You may have missed

865215771781406161
  • Uncategorized

865215771781406161

June 14, 2026
Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Uncategorized

Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl

June 14, 2026
Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • Uncategorized

Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda

June 13, 2026
most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • Uncategorized

most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:

June 13, 2026

Recent Posts

  • 865215771781406161
  • Bahiscom giriş bağlantısı ile canlı bahis dünyasına katıl
  • Bahis Stratejilerinde Basariya Ulasma Yollari Most bet Platformunda
  • most Bet istifadəçiləri üçün müştəri dəstəyi sistemi<div id="toc" style="background: #f9f9f2;border: 1px solid #aaa;display:
  • CAIT छत्तीसगढ़ का “व्यापारी संवाद” अभियान जारी*
  • Home
  • Contact
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.